फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Raids in Bihar in search of accused, police came close to the miscreants

Deoria News: आरोपियों की तलाश में बिहार में दबिश, बदमाशों के करीब पहुंची पुलिस

Mon, 01 Jan 2024 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 01 Jan 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Raids in Bihar in search of accused, police came close to the miscreants
देवरिया। पुलिस युवक को गोली मारने वाले हिस्ट्रीशीटर समेत तीन बदमाशों के करीब पहुंच चुकी है। जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात बिहार में दबिश के दौरान एक बदमाश एसओजी टीम के हाथ लग गया, जबकि दो भाग निकले। हालांकि पुलिस अभी किसी भी आरोपी के गिरफ्तारी से इनकार कर रही है। चर्चा है कि आरोपियों तक पहुंचने के लिए विकास के संपर्क में रहने वालों की मदद ली जा रही है। वहीं घायल युवक का पुलिस की देखरेख में मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के चितामन चक गांव निवासी 20 वर्षीय रोहित यादव को उसके घर शनिवार को पहुंचे बाइक सवार सकरापार गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर विकास यादव, गोबराई गांव निवासी पवन यादव व न्यू कालोनी निवासी योगेश पांडेय ने गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीनों टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

आधी रात को हिस्ट्रीशीटर के संपर्क में रहने वाले दो बदमाशों को लेकर एसओजी बिहार में दबिश दी। सूत्रों की मानें तो एक बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया, जबकि दो बदमाश भागने में सफल रहे। रविवार को पुलिस टीम बदमाश को लेकर पूरे दिन संभावित ठिकानों पर दबिश देती रही। आरोपियों के परिवार के कुछ सदस्यों को भी पुलिस ने दबाव बनाने के लिए हिरासत में लिया है। हालांकि पुलिस किसी भी बदमाश के पकड़े जाने से इनकार कर रही है। विकास यादव का जहां उठना-बैठना रहता था वहां भी पुलिस पहुंची थी। रामगुलाम टोला के एक करीबी से भी पुलिस पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
बदमाशों के करीबी हिरासत में
देवरिया। युवक को गोली मारने वाले बदमाशों के करीबियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सकरापार, बसियवां, न्यू कालोनी, रामगुलाम टोला के करीब दस युवकों को शनिवार की रात पुलिस ने हिरासत में लिया। इन युवकों को अपने साथ लेकर पुलिस टीम दबिश दे रही है। सूत्रों की मानें तो योगेश पांडेय का गांव बिहार बार्डर पर है। वहां पर भी पुलिस पहुंची थी। पुलिस की मानें तो योगेश न्यू कालोनी में एक ई रिक्शा चालक की चाकू से गोद कर हत्या के मामले में शामिल रहा।

बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है। उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस टीम बदमाशों के करीब पहुंच चुकी है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-संजय कुमार रेड्डी,
सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed