{"_id":"63066b95026ed0772c248b51","slug":"raid-on-scrap-shop-deoria-news-gkp448115278","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेतिमपुर में कबाड़ की दुकान पर छापामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेतिमपुर में कबाड़ की दुकान पर छापामारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेतिमपुर में कबाड़ की दुकान पर छापामारी
दुकान सीलकर पुलिस कर रही निगरानी
चारपहिया और बाइकों के अवैध तरीके से काटे जाने की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। महुआडीह थानाक्षेत्र के हेतिमपुर नेशनल हाईवे किनारे एक कबाड़ की दुकान पर पुलिस ने मंगलवार देर शाम भारी फोर्स के साथ छापामारी की। देर रात तक चली कार्रवाई के बाद दुकान को सील कर दिया गया। बहुत से पार्ट्स को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। बुधवार को भी मामले की जांच-पड़ताल चलती रही। एसओजी और सीओ की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
महुआडीह थानाक्षेत्र के हेतिमपुर नेशनल हाईवे पर एक कबाड़ की दुकान है। पुलिस को मुखबिर से मंगलवार को यहां चारपहिया और बाइक गाड़ियों के काटे जाने की सूचना मिली। एसओजी और सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी के नेतृत्व में एसओ महुआडीह डॉ. महेंद्र कुमार सहित भारी फोर्स के साथ देर शाम को पुलिस ने दुकान पर छापेमारी की। इससे वहां अफरातफरी मच गई। काम कर रहे मजदूर भागने लगे। पुलिस ने दुकानदार से काटी जा रही गाड़ियों के कागजात और जानकारी मांगी।
जानकारी के अनुसार, कुछ गाड़ियों के बारे में ही दुकानदार सटीक जानकारी दे पाया। ज्यादातर कट रहीं गाड़ियों के संबंध में चुप्पी साध गया। उससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। कई चारपहिया और बाइकों के अधकटे हिस्सों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। देर रात तक छापामारी चलती रही। दुकान को सीलकर वहां पुलिस तैनात कर दी गई। बुधवार को भी पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में लगी रही। सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि तीन-चार गाड़ियों के अवैध तरीके से काटे जाने की सूचना पर दुकान पर छापामारी की गई। दूसरे दिन भी गाड़ियों के कटे मिले पार्ट्स की जांच की जा रही है। दुकानदार और करीब पांच मजदूरों को हिरासत में लेकर पुलिस कड़ाई से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस को बड़े पर्दाफाश की उम्मीद
कबाड़ की दुकान में मिलीं गाड़ियां और उनके काटे जा रहे पार्ट्स को लेकर पुलिस सतर्कता से जांच में जुटी है। दो जिलों के बीच यह दुकान पहले भी चर्चा में रही है। यहां कई बार छापामारी हो चुकी है। इस बार पुलिस को बड़े खुलासा की उम्मीद है।