फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Raid on complaint of illegal mining

Deoria News: अवैध खनन की शिकायत पर छापा

Mon, 07 Sep 2026 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 07 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Raid on complaint of illegal mining
सलेमपुर। मझौलीराज क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत पर एसडीएम क्षितिज द्विवेदी ने रविवार को छापा मारा। इस दौरान लोडर और ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ ली गई। उन्होंने माैके पर माैजूद लोगों से पूछताछ की। इससे हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

पकड़े गए दोनों वाहनों कोचौकी मझौलीराज पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। प्रशासनिक कार्रवाई की भनक लगते ही खनन कार्य में लगी अन्य गाड़ियां मौके से भागने में सफल रहीं।
विज्ञापन

एसडीएम की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। एसडीएम क्षितिज द्विवेदी का कहना है कि बिना वैध अनुमति के खनन अथवा मिट्टी के अवैध परिवहन की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी। इस तरह की गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed