{"_id":"60d76f988ebc3e4ce16ed05b","slug":"raid-on-70-fertilizers-shop-deoria-news-gkp399646362","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्वरक निरीक्षकों की टीम ने 70 दुकानों पर मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उर्वरक निरीक्षकों की टीम ने 70 दुकानों पर मारा छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उर्वरक निरीक्षकों की टीम ने 70 दुकानों पर मारा छापा
22 दुकानों से लिए नमूने, चार दुकानें निलंबित
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। किसानों को गुणवत्तापरक बीज मुहैया कराने व उनके दाम नियंत्रित रखने के लिए जिले में गठित उर्वरक निरीक्षकों की टीम ने 70 दुकानों पर छापा मारा। उर्वरक की 22 दुकानों से नमूने लिए। मौके पर गड़बड़ी सामने आने पर चार दुकानदारों को निलंबित किया गया।
शासन के निर्देश पर जिले में तहसील व कृषि विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित की गई है। शनिवार को उर्वरक निरीक्षकों की टीम ने जनपद के अलग-अलग स्थानों पर सघन छापामारी अभियान चलाया। उर्वरक प्रतिष्ठानों पर रेट बोर्ड, स्टॉक, वितरण रजिस्टर व कैश मेमो की जांच की। उर्वरक की गुणवत्ता संदिग्ध होने पर 22 दुकानों से नमूना एकत्र किए। जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मोजम्मिल ने बताया कि उर्वरक विक्रेताओं को उचित मूल्य पर उर्वरक बिक्री करने तथा बाहर प्रत्येक दशा में स्टॉक एवं रेट बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों का पालन नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।