फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Raid in search of accused of attack on Sahabuddin, identified by bike

Deoria News: सहाबुद्दीन पर हमले के आरोपियों की तलाश में दबिश, बाइक से हुई पहचान

Fri, 05 Sep 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 05 Sep 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Raid in search of accused of attack on Sahabuddin, identified by bike
खुखुंदू। देवरिया आईटीआई के पास स्थित अपनी दुकान बंदकर घर लौट रहे वाहन मैकेनिक सहाबुद्दीन पर खुखुंदू के भरौली चौराहे के पास हुए जानलेवा हमले में शामिल बाइक सवार हमलावरों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस कब्जे में ली गई एक बाइक के माध्यम से कुछ हमलावरों की पहचान भी कर ली है। बुधवार रात में पुलिस ने हमलावरों की धरपकड़ के लिए दबिश भी दी।
विज्ञापन

लार थाना क्षेत्र के सईयागढ़ निवासी सहाबुद्दीन उम्र 48 देवरिया आईटीआई के सामने वाहनों के पंचर बनाने और मरम्मत का काम करते हैं। वह भाड़े की जमीन में गुमटी रखकर अपनी दुकान चलाते हैं। मंगलवार की रात वह दुकान पर काम निपटाकर घर आने की तैयारी कर रहे थे। उनकी बाइक पर पास का एक युवक बैठा था। सहाबुद्दीन दुकान बंद कर घर आने के लिए उससे बाइक से हटने की बात कही।
विज्ञापन

इससे नाराज युवक अपने 8-10 दोस्तों संग मिलकर सहाबुद्दीन को देवरिया सलेमपुर फोरलेन पर खुखुंदू क्षेत्र के भरौली चौराहे के पास आकर घेर लिया। इस दौरान एक हमलावरों ने उसपर चाकू और हाकी से हमला कर उसे घायल कर दिए। पीड़ित ने बुधवार को थाने पहुंच तहरीर दी थी। उधर, वारदात के बाद पुलिस मौके से हमलावरों की एक बाइक कब्जे में ले ली थी। पुलिस उसी के माध्यम से हमलावरों तक पहुंचने के लिए जाल बिछाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को काफी हद तक इसमें सफलता भी मिल गई है। रात में पुलिस कई जगह हमलावरों की धरपकड़ के लिए दबिश देने की बात कही है। हालाकि अभी कोई हमलावर पुलिस पकड़ में आया नहीं है। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि कुछ हमलावरों की पहचान हुई है। वह घर छोड़कर फरार चल रहे हैं। केस दर्ज कर सभी हमलावरों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed