फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   raid at service centre

एसडीएम का जनसेवा केंद्र पर छापा, फर्जी प्रमाण पत्र व मुहर बरामद

Sun, 03 Apr 2022 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
raid at service centre
एसडीएम का जनसेवा केंद्र पर छापा, फर्जी प्रमाण पत्र व मुहर बरामद
विज्ञापन

बघौचघाट। फर्जी प्रमाण पत्र बनाने की शिकायत पर एसडीएम के नेतृत्व में टीम ने शनिवार को पथरदेवा, सिधावे मार्ग पर स्थित एक जनसेवा केंद्र पर छापा मारा। टीम ने फर्जी प्रमाण पत्र व मुहर बरामद किया और तीन लोगों को हिरासत में लिया।

एसडीएम सदर सौरभ सिंह को शिकायत मिली कि एक जनसेवा केंद्र पर फर्जी आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र बनाया जाता है। उन्होंने इसे गंभीर से लिया। इसके बाद उनके नेतृत्व में सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी व तरकुलवा के थाने की फोर्स ने छापा मारा। निरीक्षण के दौरान फर्जी प्रमाण तथा कई स्थानों के अधिकारियों की मुहर तथा फर्जी प्रमाण पत्र बरामद हुए। टीम तीन लैपटाप, दो की बोर्ड, दो प्रिंटर कब्जे में ले ली। एसडीएम ने बताया कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की गई। मेरे ही हस्ताक्षर से फर्जी प्रमाण पत्र बनाया गया था। बताया कि जाति प्रमाण पत्र तहसीलदार के स्तर से जारी होता है, जबकि यहां प्रमाण पत्र मेरे हस्ताक्षर से बनाया गया है। सीओ सिटी ने कहा कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed