फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rahul's great journey begins on Rudrapur

रुद्रपुर से शुरू होगी राहुल की महायात्रा

Tue, 30 Aug 2016 11:05 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Tue, 30 Aug 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Rahul's great journey begins on Rudrapur
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर। कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी की महायात्रा पौराणिक महत्व के महादेव की धरती देवरिया के रुद्रपुर से शुरू होगी। महायात्रा छह सितंबर को रुद्रपुर से शुरू होकर दिल्ली की सीमा गाजियाबाद में अंतिम पड़ाव लेगी।
विज्ञापन


कांग्रेस उपाध्यक्ष तीसरी बार रुद्रपुर आ रहे हैं। कांग्रेसी नेता के स्वागत की तैयारी जोरों पर हैं। मंगलवार को रुद्रपुर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बैठक कर युवराज के कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। महायात्रा के शुभारंभ को राहुल गांधी ने रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र को चुनकर विधायक अखिलेश प्रताप सिंह का कद और बढ़ा दिया है। उल्लेखनीय है कि वह इससे पहले दो बार और रुद्रपुर आ चुके है। 2007 के विधानसभा चुनाव में राहुल ने रुद्रपुर में रोड शो किया था।
विज्ञापन


2012 के आम चुनाव में उन्होंने रुद्रपुर के सतासी इंटर कॉलेज के मैदान पर जनसभा को संबोधित किया था। उनकी सभा के बाद कांग्रेस उम्मीदवार अखिलेश प्रताप सिंह को जनता ने विधानसभा में भेज दिया। देवरिया की सात विधानसभा क्षेत्रों में से सिर्फ रुद्रपुर में ही कांग्रेस के विधायक चुने गए हैं। इस कारण राहुल गांधी महायात्रा का शुभारंभ सेफ सीट से करना चाहते हैं। महायात्रा के दौरान वह गांव में जाकर खाट सभाएं करेंगे। जबकि शहरी क्षेत्र में रोड शो का कार्यक्रम है। इस यात्रा में जनसभा नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवरिया का मान बढ़ा रहे हैं राहुल गांधी : अखिलेश
रुद्रपुर। कांग्रेस के विधायक और राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने महायात्रा का शुभारंभ रुद्रपुर से करने का निर्णय लेकर देवरिया सहित पूर्वांचल का मान बढ़ाया है।

कांग्रेस का रुद्रपुर से पुराना नाता है। यहां पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भी आ चुके हैं। जब यह क्षेत्र बाढ़ की सबसे बढ़ी विभिषिका झेल रहा था तब कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी स्वयं आई थीं।


इस क्षेत्र को इंदिरा गांधी से लेकर गांधी परिवार की तीसरी पीढ़ी राहुल गांधी तक का स्नेह मिलता रहा है। एकौना घाट पर नाव दुर्घटना में जान गंवाए लोगों के परिवारवालों से मिलने 1971 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी आईं थीं। महायात्रा के दौरान कांग्रेस के उपाध्यक्ष का ऐतिहासिक स्वागत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed