फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav addressed public meeting in Deoria under India alliance.

Lok Sabha Election: देवरिया में बोले, राहुल-अखिलेश, इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो युवाओं को 30 लाख नौकरियां

Tue, 28 May 2024 04:46 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 28 May 2024 04:46 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने कहा, हर जगह भ्रष्टाचार बढ़ा, निवेश के नाम पर सपने दिखाएं, कहां निवेश जमीन पर पहुंचा? इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर बड़े बड़े लोगों से चंदा वसूला, जिसकी वजह से महंगाई है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav addressed public meeting in Deoria under India alliance.
राहुल गांधी और अखिलेश यादव - फोटो : एक्स

विस्तार

देवरिया में इंडिया गठबंधन के तहत राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित किया। देवरिया, कुशीनगर और गोरखपुर लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने युवाओं की बेरोजगारी पर सवाल खड़ा किया।

विज्ञापन


विज्ञापन


सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन 30 लाख नौकरियां सरकार में आते ही युवाओं के हवाले कर देगी। बेरोजगार युवाओं के बैंक एकाउंट में साल के एक लाख रुपये, खटाखट, खटाखट ,खटाटक आ जाएंगे। और पीने के साथ ही गर्मी अधिक है का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने पानी की बोतल से पीने का पानी अपने सिर पर गिरा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा, गर्मी बहुत है। अखिलेश यादव ने कहा, हर जगह भ्रष्टाचार बढ़ा, निवेश के नाम पर सपने दिखाएं, कहां निवेश जमीन पर पहुंचा? इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर बड़े बड़े लोगों से चंदा वसूला, जिसकी वजह से महंगाई है।

खुद को डबल इंजन की सरकार कहने वालों के दावे खोखले हैं। अखिलेश यादव ने कहा ये चुनाव हमारा आपका तो है ही, ये भविष्य की पीढ़ी का चुनाव है और ये चुनाव संविधान बचाने का चुनाव है। ये संविधान हमारी संजीवनी है। रोटी कपड़ा और मकान, से भी पहले हमें संविधान बचाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed