{"_id":"6a36e40c38c892054a03f5d8","slug":"rabid-jackal-bit-25-people-villagers-killed-it-deoria-news-c-208-1-deo1015-185072-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पागल सियार ने 25 लोगों को काटा, ग्रामीणों ने मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पागल सियार ने 25 लोगों को काटा, ग्रामीणों ने मार डाला
Sun, 21 Jun 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
भाटपाररानी। ग्राम बेलपार पंडित में शनिवार तड़के पागल सियार ने 25 लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। दरवाजे पर सो रहे, दैनिक दिनचर्या में निकले और जानवरों को बांध रहे लोगों पर दौड़-दौड़कर इस पागल सियार ने हमला कर दिया।
देखते ही देखते चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने घेरकर इस पागल सियार को मार डाला।
सभी घायलों का प्राथमिक इलाज भाटपार रानी पीएचसी पर हुआ। जिनके गर्दन पर काट लिया था, उनका इलाज मेडिकल कालेज देवरिया में हुआ। लोगों ने बताया कि अभी लोग सोकर उठ ही रहे थे कि अचानक पाग सियार ने हमला कर दिया।
रूदल, अक्षयवर पांडेय, भगवती पांडेय, साहबलाल वर्मा, कलावती देवी, बृजलाल भगत, गुड्डू चौरसिया, विजय कुमार, अंकित, प्रियंका, विवेकानंद, प्रमोद, राकेश, सुरेंद्र, बृजानंद, खुशबू, रमेश, रोहित आदि पर सियार ने हमला बोला।