फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Question papers kept in strong room, monitoring is being done

Deoria News: स्ट्रांग रूम में रखवाए गए प्रश्न पत्र, की जा रही निगरानी

Sun, 23 Feb 2025 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 23 Feb 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Question papers kept in strong room, monitoring is being done
देवरिया। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए 179 परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र पहुंच गए हैं। यहां के जिम्मेदारों की ओर इन्हें स्ट्रांग रूम में बोर्ड के निर्देशों के अनुसार रखवा दिया गया है। जिले स्तर पर डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से इसकी सख्त निगरानी की जा रही है। जनपदीय अधिकारी भी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर केंद्रों की स्थिति की लगातार समीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी लगातार तैयारियों को अंतिम रुप देने में जुटे हुए हैं। 24 फरवरी से प्रारंभ होकर 12 मार्च तक चलने वाली इस परीक्षा को लेकर सख्त निगरानी व्यवस्था की जा रही है। जिले में बने 179 केंद्रों को सीधे जनपद स्तरीय कंट्रोल रुम से जोड़ दिया गया है। जब से केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं और प्रश्न पत्र पहुंचे हैं, यहां बने स्ट्रांग रुम की निगरानी 24 घंटे कंट्रोल रुम से की जा रही है। यहां कुल 21 कम्प्यूटर सिस्टम के जरिए केंद्रों की ऑनलाइन मानटिरिंग की जा रही है। प्रश्न पत्रों के साथ कोई छेड़छाड़ न कर सके, इसके लिए निगरानी व्यवस्था को तीन शिफ्टाें व शिक्षक व कर्मचारी केंद्रों की हर गतिविधि को देख रहे हैं। जिला स्तरीय कंट्रोल रुम के प्रभारी महेंद्र प्रसाद ने बताया कि सभी केंद्रों की निगरानी यहां से की जा रही है। कोई भी हलचल पर संबंधित केंद्र व्यवस्थापक को इत्तिला किया जा रहा है। शहर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में बनाए गए मुख्य संकलन केंद्र पर शनिवार को कोठार बनाने की प्रक्रिया चली। संकलन केंद्र के उपनियंत्रक रामकिंकर मिश्र ने बताया कि कोठार बनाने की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। केंद्रों से आने वाले उत्तर पुस्तिकाओं को यहां सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक तैयारियां की गईं। उधर कॉलेज के उपप्रधानाचार्य ज्ञानेश पांडेय ने बोर्ड परीक्षा के लिए संबंधित सभी लोगों के साथ बैठक कर इसकी तैयारियों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed