{"_id":"64fe1ddbdfc2a0b41c075ebf","slug":"qasim-who-was-drowning-in-the-pond-was-saved-karan-carried-him-on-his-shoulders-for-two-kilometers-and-reached-the-medical-college-deoria-news-c-208-1-deo1001-6860-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पोखरे में डूब रहे कासिम को बचाया, दो किलोमीटर तक कंधे पर लादकर करन पहुंचा मेडिकल कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पोखरे में डूब रहे कासिम को बचाया, दो किलोमीटर तक कंधे पर लादकर करन पहुंचा मेडिकल कॉलेज
Mon, 11 Sep 2023 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 11 Sep 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
पानी में डूब रहे कासीम को बचाकर इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा करन।संवाद
देवरिया। सदर कोतवाली के सकरापार में रविवार को तालाब में नहा रहा एक किशोर डूबने लगा। इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे करन पटेल ने डूब रहे किशोर को पोखरे से निकाला। गंभीर हालत देख एंबुलेंस का इंतजार किए बिना कंधे पर लाद कर दो किलोमीटर तक दौड़ता हुआ मेडिकल कॉलेज पहुंचा, जिससे किशोर की जान बच गई। मेडिकल कॉलेज में किशोर का इलाज चल रहा है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के खरजरवा के रहने वाला कासिम (12) पुत्र सादिक रविवार को सकरापार में गांव के दक्षिण तरफ स्थित पोखरे में कुछ लड़कों के साथ स्नान कर रहा था। इसी बीच वह गहरे पानी में चल गया और डूबने लगा। उसके साथ के लड़के शोर मचाने लगे। आवाज सुन कर रास्ते से गुजर रहे सकरापार निवासी करन पटेल पुत्र जय प्रकाश तालाब में कूद गए और कासिम को पानी से निकाला। इसके बाद कुछ देर तक एंबुलेंस को फोन लगाया, लेकिन फोन नहीं लगा। इस पर करन ने हिम्मत नहीं हारी और कासिम को कंधे पर लादकर करीब दो किलोमीटर तक दौड़ लगाते हुए मेडिकल कॉलेज पहुंचा और भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।