फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   PWD to get rid of dilapidated building, model office to be built at a cost of Rs 4.5 crore

Deoria News: पीडब्ल्यूडी को जर्जर भवन से मिलेगी मुक्ति, 4.5 करोड़ से बनेगा मॉडल कार्यालय

Mon, 23 Feb 2026 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 23 Feb 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
PWD to get rid of dilapidated building, model office to be built at a cost of Rs 4.5 crore
सिद्धार्थनगर। शहर के अशोक मार्ग पर स्थित पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड एक को नया मॉडल कार्यालय भवन मिलेगा। शासन के निर्देश पर 4.5 करोड़ रुपये की लागत से 12 हजार वर्गफीट में बनने वाले भवन में 13 कक्ष और तीन हाल समेत अन्य सुविधाएं होंगी। इससे पीडब्ल्यूडी को निचली भूमि पर स्थित पुराने जर्जर भवन से मुक्ति मिलेगी, जिससे अधिकारियों, कर्मियों समेत आने वाले फरियादियों को भी सुविधा होगी। वहीं, पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड के पुराने कार्यालय भवन की जगह आवासीय परिसर का निर्माण होगा।
विज्ञापन

अशोक मार्ग पर नीचले भूमि पर स्थित पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड एक का कार्यालय भवन वर्तमान में जर्जर हो चुका है। वहीं, मानक के अनुसार इस भवन में कक्षों की संख्या भी कम है, जिससे अधिकारियों, कर्मियों को बैठने व कार्य करने में दिक्कत होती है। साथ ही अभिलेखों को सुरक्षित रखने व रख-रखाव की भी बेहतर व्यवस्था का अभाव है। इसको देखते हुए विभाग की तरफ से नए कार्यालय भवन के निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया था। शासन से कार्यालय भवन निर्माण कार्य के स्वीकृति के लिए आगणन भेजने का निर्देश मिलने के बाद विभाग ने 4.5 करोड़ रुपये की कार्ययोजना भेजी है। धन आवंटन के बाद निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

इस भवन में ठेकेदारों, फरियादियों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था और शौचालय समेत पार्किंग आदि की भी सुविधा उपलब्ध होगी। पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड एक के इस कार्यालय भवन का निर्माण होने से अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ही ठेकेदारों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रांतीय खंड को मिल चुका है नया भवन
शहर के मुख्य मार्ग किनारे स्थित पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड कार्यालय परिसर में बारिश के मौसम में जलभराव रहता था। यहां सभी कक्षों में पानी भर जाता था, जिससे अधिकारियों व कर्मचारियों को सांसत झेलनी पड़ती थी। वर्तमान में अशोक मार्ग पर 2.5 करोड़ की लागत से प्रांतीय खंड कार्यालय भवन का निर्माण हो चुका है। इसमें 13 कक्ष और तीन हाल समेत पार्किंग आदि की बेहतर सुविधा है। जिससे कर्मियों व ठेकेदारों के साथ ही यहां आने वाले फरियादियों को सुविधा उपलब्ध हुई है।

बनेगा अधिकारी व कर्मचारी आवास
पीडब्ल्यूडी के पुराने प्रांतीय खंड कार्यालय भवन स्थल पर अब अधिकारियों व कर्मचारियों के आवास का निर्माण होगा। इसमें अधिशासी अभियंता, एई और जेई समेत लिपिक संवर्ग के कर्मियों के आवास शामिल होंगे। यहां लगभग दो एकड़ से अधिक भूमि उपलब्ध है, जिसमें कार्यालय, पुराना पीडब्ल्यूडी डाक बंगला आदि स्थित है, जो वर्तमान में बहुत जर्जर हो चुका है। बारिश के मौसम में डाक बंगला परिसर में जलभराव के कारण लोग पैदल अथवा वाहन के साथ भी अंदर नहीं घुस पाते थे।

जलभराव और जाम की रही समस्या
जहां पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड कार्यालय में जलभराव की समस्या रहती थी। वहीं, निर्माण खंड एक कार्यालय का भवन जर्जर है। इसके साथ पीडब्ल्यूडी के पुराने कार्यालय भवनों पर निविदा प्रक्रिया के दौरान ठेकेदारों की भीड़ बढ़ने से वाहनों के सड़क पर खड़े होने जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती थी। अब प्रांतीय खंड के कार्यालय भवन बनने से इस समस्या से निजात मिल गई है, वहीं निर्माण खंड एक के कार्यालय भवन के निर्माण की उम्मीद बढ़ने से यहां भी जर्जर भवन और जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा।


पीडब्ल्यूडी कार्यालय भवन के निर्माण कार्य के लिए कार्ययोजना शासन को भेजी गई है, जिसकी स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य कराया जाएगा। इससे अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ ही वहां पहुंचने वाले फरियादियों को भी बेहतर सुविधा मिलेगी।
- शिवशरणप्पा जीएन, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed