फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   PWD road being uprooted like a mat in Deoria inquiry on

देवरिया में तारकोल बचाने का खेलः चटाई की तरह उखड़ रही PWD से बनाई गई सड़क, शासन ने बैठाई जांच

Mon, 12 Dec 2022 07:06 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 12 Dec 2022 07:06 PM IST
सार

भेड़ी गांव से सांवलियागंज तक सड़क निर्माण में मानकों की धज्जियां उड़ाए जाने का किसी ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटिया सड़क निर्माण में धांधली से नाराज ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से भी की है।

विज्ञापन
PWD road being uprooted like a mat in Deoria inquiry on
देवरिया में सड़क चटाई की तरह उधड़ गई - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

तारकोल बचाने के चक्कर में लोक निर्माण विभाग (PWD) ने एक सड़क का निर्माण मानकों की अनदेखी कर कराया है। सड़क बनने के साथ ही चटाई की तरह उखड़ रही है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर शासन ने जांच गोरखपुर के मुख्य अभियंता से कराने का निर्देश दिया है। अधीक्षण अभियंता जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन


मानकों की धज्जियां उड़ाते हुए रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के भेड़ी गांव में एक सड़क निर्माण कराया गया है। पीडब्ल्यूडी ने बिना धूल साफ किए ही खानापूर्ति करते हुए तारकोल गिरा कर सड़क नवीनीकरण का आधा कार्य करा दिया है। जबकि सड़क निर्माण कराने से पहले मिट्टी को साफ करने के बाद तारकोल गिरा कर सड़क बनाई जाती है। ऐसा न करने के कारण धूल-मिट्टी से भरी सड़क पर कम तारकोल गिराने से सड़क बनने के साथ ही उजड़ने लगी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भेड़ी गांव से सांवलियागंज तक सड़क निर्माण में मानकों की धज्जियां उड़ाए जाने का किसी ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटिया सड़क निर्माण में धांधली से नाराज ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से भी की है। इसके बाद भी कार्रवाई न होने पर शिकायत शासन स्तर पर पहुंच गई।


सोमवार को पूरे मामले को आला अफसरों ने गंभीरता से लेते जांच कमेटी बनाई है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, सड़क निर्माण की जांच गोरखपुर के मुख्य अभियंता को दी गई है। जांच कमेटी में जनपद के किसी अभियंता को शामिल न करने का निर्देश दिया गया है।

शासन ने जांच बैठा दी है। गोरखपुर के मुख्य अभियंता सड़क निर्माण की जांच करेंगे। इसके लिए उनको ही कमेटी का गठन करना है। हमने भी निरीक्षण किया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- जीएस वर्मा, अधीक्षण अभियंता, PWD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed