फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   punching was made on paper not found on the sport

कागज पर खड़ंजा बना था, मौके पर नहीं मिला

Thu, 15 Oct 2020 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
punching was made on paper not found on the sport
कागज पर खड़ंजा बना था, मौके पर नहीं मिला
विज्ञापन

- शौचालय निर्माण, सफाई कर्मी किट खरीद में गड़बड़ी का आरोप
- डीपीआरओ के निर्देश पर जांच कमेटी पहुंची रामचक
एजेंसी-संवाद सूत्र
रुद्रपुर (देवरिया)। निर्माण कार्य और सामानों की खरीदारी में अनियमितता की शिकायत पर बृहस्पतिवार को जांच कमेटी रामचक गांव में पहुंची। उन्होंने गांव में हुए निर्माण कार्यों की गहनता से जांच की। इस दौरान कागज में बना खड़ंजा मौके पर जांच कमेटी को नहीं मिला। गांव के एक शख्स की शिकायत पर डीपीआओ आनंद प्रकाश ने जांच कमेटी बना कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था।

रामचक गांव के अनिरुद्ध यादव ने गांव में फर्जी कार्य कराकर भुगतान कराए जाने की शिकायत की थी। शिकायत में सफाई कर्मियों की किट, शौचालय निर्माण, फागिंग आदि में अनियमितता की जांच की मांग की। जांच अधिकारी उपायुक्त श्रम रोजगार गजेंद्र तिवारी की देखरेख में जांच शुरू हुई। गांव में एक खड़ंजा कागज में पूर्ण था। जांच के दौरान कागज में निर्देशित जगह पर खड़ंजा मिला ही नहीं। नए सरकारी हैंडपंप के रिबोर कराने के नाम पर भुगतान कराया गया था। गांव में बने 415 शौचालय पूर्ण नहीं मिले। अधूरे शौचालय को देख जांच कमेटी ने नाराजगी जताई। गांव वालों ने बताया कि गांव में अभी तक फागिंग नहीं कराई गई है। गांव के प्राथमिक विद्यालय में करीब दो लाख रुपये से हुए कार्य की तकनीकी जांच हुई। स्कूल में कायाकल्प योजना से टाइल्स लगा है। गांव में जांच के दौरान प्रधान और सचिव नहीं मिले। जेई अजय प्रताप सिंह ने कहा कि जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी जाएगी। उपायुक्त श्रम रोजगार गजेंद्र तिवारी ने कहा कि जांच रिपोर्ट से अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। जेई के द्वारा निर्माण कार्यों की गहनता से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed