{"_id":"64aef3a0b4ecf7aae007a624","slug":"public-information-officer-should-consider-giving-information-as-part-of-duty-state-information-commissioner-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-1124-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एक साथ 50 हजार प्रधानों से रूबरू हुए सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एक साथ 50 हजार प्रधानों से रूबरू हुए सीएम
विज्ञापन
22 से चलेगा वृहद पौधरोपण अभियान
स्वतंत्रता दिवस पर पांच लाख पौधरोपण का लक्ष्य, हर गांव में रोपे जाएंगे एक हजार पौधे
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। जलवायु परिवर्तन और धरती की हरियाली बचाने को लेकर बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ वर्चुअल माध्यम से एक साथ 50 हजार ग्राम प्रधानों से रूबरू हुए। प्रदेश भर में 22 जुलाई से वृहद पौधरोपण अभियान को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रधानों से वर्चुअल संवाद किया। रुद्रपुर स्थित ब्लॉक सभागार में ब्लाॅक प्रमुख ऊषा पासवान और बीडीओ के साथ ग्राम प्रधान, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्यों ने सीएम के संदेश को सुना।
बीडीओ विवेकानंद मिश्र ने कहा कि धरती के ताप को कम कर जीवन की रक्षा के लिए अधिक से अधिक भू-भाग पर पौधे लगाना चाहिए। जलवायु परिवर्तन विश्व की अहम समस्या बन गई है। यूपी सरकार इसे लेकर अत्यंत संवेदनशील है। प्रदेश सरकार की ओर से वृहद पौध रोपण अभियान चलाया जाएगा। इसे सफल बनाने के लिए समाज के हर तबके के लोगों को जोड़ा जा रहा है। अभियान में क्षेत्र के हर ग्राम सभा में एक हजार पौध लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी ग्राम पंचायत की होगी। आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में स्वतंत्रता दिवस पर पांच करोड़ पौधा लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अभियान से समाजसेवी, अधिवक्ता और आमजन को जोड़ा जा रहा है। सीएम के वर्चुअल संवाद में एडीओ वीरेंद्र प्रकाश मिश्र, रामसुधारे पासवान, संदीप त्रिपाठी, बलवीर यादव, विजय यादव, अनिल सिंह, अश्विनी पंकज, आलोक सिंह, जयनारायण सिंह, ग्राम प्रधान अनिल सिंह, रमेश पांडेय, दिनेश पांडेय, राजेंद्र गुप्ता, राजीव कुमार और कुंज बिहारी राव आदि मौजूद थे।