{"_id":"68b207cb3f3d0aad2b0792fb","slug":"protest-in-rudrapur-against-case-filed-against-advocates-in-deoria-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-161966-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: देवरिया में अधिवक्ताओं पर मुकदमे का रुद्रपुर में विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: देवरिया में अधिवक्ताओं पर मुकदमे का रुद्रपुर में विरोध
Sat, 30 Aug 2025 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
- बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। तहसील बार एसोसिएशन रुद्रपुर के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को देवरिया के वकीलों पर केस दर्ज करने के विरोध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम हरिशंकर लाल को सौंपा। उन्होंने कहा कि तहसील बार संघ देवरिया के अधिवक्ताओं द्वारा कथित भ्रष्टाचारी अधिकारियों के विरुद्ध चलाए जा रहे आंदोलन को दबाने के लिए तहसील प्रशासन तानाशाही कर रहा है। आंदोलनकारी वकीलों पर आपराधिक केस दर्ज कराकर आंदोलन को जबरन दबाने की कोशिश हो रही है। रुद्रपुर ने वकीलों ने प्रशासन के दमनकारी नीति की निंदा की। उन्होंने शासन, प्रशासन से वकीलों पर दर्ज केस को बिना शर्त वापस लेने की मांग की।
कहा कि केस वापस नहीं लिया जाता है, तो तहसील बार देवरिया के समर्थन में रुद्रपुर बार संगठन भी आंदोलन करने को बाध्य होगा। बार संघ अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी और महामंत्री सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि देवरिया एसडीएम श्रुति शर्मा के तानाशाही रवैया के कारण हर जगह बार और बेंच में तनाव हो रहा है। उनके अड़ियल रुख से वादकारियों का नुकसान हो रहा है। देवरिया के प्रकरण को लेकर अधिवक्ता आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। ज्ञापन देने वालों में अधिवक्ता ओपी मणि त्रिपाठी, बृज बिहारी पांडेय, फणींद्र नाथ पांडेय, हनुमान शुक्ला, आनंद शंकर मणि त्रिपाठी, आनंद सिंह, सत्य प्रकाश गुप्ता, रणवीर सिंह, विकास त्रिपाठी, प्रवीण पांडेय, सौरभ गुप्ता, बालेंदु, हिमांशु त्रिपाठी, शशि भूषण, अनिल दुबे, अभिषेक सिंह, शशिकांत सिंह आदि शामिल रहे।