{"_id":"61e451340a6d93109c423414","slug":"protest-for-sand-mining-deoria-news-gkp423903713","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू नदी से बालू खनन करने पहुंचे ठेकेदार, उग्र हुए ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू नदी से बालू खनन करने पहुंचे ठेकेदार, उग्र हुए ग्रामीण
विज्ञापन
बरहज के पैना के निकट बालू खनन रोकवाती पहुंची पुलिस संवाद
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरयू नदी से बालू खनन करने पहुंचे ठेकेदार, उग्र हुए ग्रामीण
शिकायत पर पुलिस ने रोका खनन, एडीएम से की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। सरयू नदी तट से बालू निकालने के लिए बड़ी मशीनों के साथ गोरखपुर और बस्ती के ठेकेदार डेरा जमाए हुए हैं। रविवार को जेसीबी आदि के साथ नदी तट पर फिर पहुंच गए। खनन होते देखकर ग्रामीण उग्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मारपीट का अंदेशा देखकर काम रुकवा दिया। ग्रामीणों ने खनन होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
पैना, मेहियवां और कोटवां गांव के निकट सरयू नदी तट से बड़ी मशीन लगाकर बालू खनन किए जाने का मामला एक पखवारे से चर्चा में है। ग्रामीणों का कहना है कि मशीन लगाकर बालू निकालने का काम किया जा रहा था। जबकि ऐसा नियम नहीं है। ठेकेदार कई दिनों बाद फिर मशीन लेकर बालू निकालने जैसे ही पहुंचे ग्रामीण विरोध करने लगे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को फोन पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खनन रोकते हुए सख्त निर्देश दिए। ग्रामीणों ने एसडीएम और एडीएम से लिखित शिकायत करते हुए डेंजर जोन में खनन रोकने की मांग की है। एसडीएम ध्रुव शुक्ल ने बताया कि पुलिस भेजकर खनन रोकवाया गया है। मैनुअल खनन के लिए पट्टे की बात सामने आ रही है। मैनुअल खनन ही करने दिया जाएगा।