{"_id":"66918b0db418d1d8e3025714","slug":"protest-against-online-attendance-will-continue-until-demands-are-met-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-130130-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मांगें पूरी न होने तक जारी रहेगा ऑनलाइन उपस्थिति का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मांगें पूरी न होने तक जारी रहेगा ऑनलाइन उपस्थिति का विरोध
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। बीआरसी पर प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लाक इकाई ने शिक्षकों की मांग पूरी होने तक ऑनलाइन उपस्थिति विरोध को जारी रखने के लिए असहमति पत्र पर शिक्षकों ने हस्ताक्षर कराए। इस दौरान शिक्षकों ने एकमत होकर ऑनलाइन उपस्थिति को स्वीकार करने से पहले मांग पूरी करने की बात रखी।
ब्लाॅक अध्यक्ष ओपी शुक्ल ने कहा कि शासन हमारी मांगों को पूरी करने से पहले जबरिया ऑनलाइन उपस्थिति के लिए दबाव बना रहा है। ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने से पहले शिक्षकों की मांगों पर सहमति जारी करते हुए उन्हें ईएल, हाफ सीएल आदि की व्यवस्था तैयार करना चाहिए। इस दौरान शिक्षकों ने असहमति पत्र हस्ताक्षर कर मांग पूरी होने तक विरोध जारी रखने पर सहमति दी।
विज्ञापन
इस दौरान प्रमुख रूप से ब्लाॅक मंत्री रामनिवास यादव, सुरेश यादव, त्रिगुणानंद तिवारी, माधव शुक्ल, प्रमोद कुमार, कृष्ण कुमार, अनिल कुमार तिवारी, अरुण मिश्र, उमेश राय, जेपी सिंह, ज्ञानेश्वर राय, शरद मिश्र, चंद्रभूषण मिश्र, जावेद अनवर, हेमवंत कुमार, जयश्याम, अमन कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन