फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Protest against attack on advocates

Deoria News: अधिवक्ताओं पर हमले के विरोध में प्रदर्शन

Tue, 15 Aug 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 15 Aug 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Protest against attack on advocates
देवरिया। अधिवक्ताओं पर हो रहे प्राणघातक हमलों व उत्पीड़न के विरोध में उप्र बार काउंसिल के निर्देश पर जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन की बैठक सोमवार को हुई। इसमें न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया और मुख्यमंत्री को संबोधित डीएम को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में संघ भवन पर बैठक हुई। उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर और अलीगढ़ में दिनदहाड़े अधिवक्ता की हत्या कर दी गई। प्रतापपुर व जौनपुर के अधिवक्ताओं के साथ उत्पीड़न किया जा रहा है। इन घटनाओं से अधिवक्ता मर्माहत व भयभीत हैं। इसके बाद अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। उधर, तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता व मंत्री अभय कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने विरोध दिवस मनाया और न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस दौरान एल्डर कमेटी के अध्यक्ष रामानुज शुक्ल, मंत्री प्रीतम मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष बृजबांके तिवारी, चंदेश्वर शुक्ला, परशुराम मिश्रा, संजय मिश्रा, संदीप मिश्रा, हरीलाल यादव, अशोक धर द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रुद्रपुर में तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजबिहारी पांडेय के नेतृत्व में सोमवार को अधिवक्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की। उन्होंने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और अधिवक्ताओं की हत्या को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम विपिन दूबे को सौंपा। ज्ञापन सौंपने में आनंद सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, राजेश त्रिपाठी, रमेश मणि, राजशरण सिंह, बलवंत कुमार, राजेश मणि, प्रमोद कुमार सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed