{"_id":"67bcc5bf0002b714b9011741","slug":"protest-against-advocates-amendment-bill-continues-work-will-remain-stalled-even-today-deoria-news-c-208-1-deo1004-147928-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अधिवक्ता संशोधन बिल का विरोध जारी, आज भी ठप रहेगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अधिवक्ता संशोधन बिल का विरोध जारी, आज भी ठप रहेगा काम
Tue, 25 Feb 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। अधिवक्ता संशोधन बिल पर सोमवार को भी अधिवक्ताओं ने अपना विरोध प्रकट करते हुए न्यायिक कार्य ठप कर दिया। अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण दीवानी व कलेक्ट्रेट कचहरी में न्यायिक कार्य नहीं हुआ। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सिंहासन गिरी, मंत्री अजय उपाध्याय, जिला कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मिश्रा, मंत्री आनंद किशोर मिश्र के नेतृत्व में अधिवक्ताओं की अलग-अलग बैठक संघ भवन में हुई।
बैठक में प्रस्तावित अधिवक्ता संशोधन बिल पर गहनता से विचार किया गया। अधिवक्ताओं ने कहा कि सरकार अधिवक्ताओं को सुविधाओं के नाम पर आज तक कुछ नहीं दिया है तो प्रस्तावित संशोधन बिल के द्वारा जेल में भेजने का कुचक्र किया जा रहा है, जिसका अधिवक्ता अंतिम दम तक विरोध करेंगे। यदि सरकार तत्काल वापस नहीं लेती है तो अधिवक्ता न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। साथ ही सड़क पर उतरकर प्रशासन की नींद हराम कर देंगे। बैठक में बृजेश दुबे, संजय चतुर्वेदी, मुकुंद माधव तिवारी, वरुण सिंह बघेल, वरुण तिवारी, शिवाजी तिवारी आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।