{"_id":"627fe9556ec1fe7acb7fcf82","slug":"proposal-of-5-crore-in-kshetrapanchayat-meeting-deoria-news-gkp4368686177","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र पंचायत की बैठक में मिले पांच करोड़ के प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र पंचायत की बैठक में मिले पांच करोड़ के प्रस्ताव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र पंचायत की बैठक में मिले पांच करोड़ के प्रस्ताव
प्राथमिकता में है क्षेत्र पंचायतों की समस्याएं : शलभ मणि
संवाद न्यूज एजेंसी
बैतालपुर/देवरिया। क्षेत्र पंचायत बैतालपुर की शनिवार को ब्लॉक प्रमुख चंदा राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में पांच करोड़ रुपये का प्रस्ताव क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सौंपा। इसके अलावा पिछले कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया।
बैठक की शुरुआत में खंड विकास अधिकारी अवनींद्र पाण्डेय ने पूर्व में हुई कार्यवाही को पढ़कर सुनाया। इसके अनुमोदन के बाद विभागवार जानकारी दी। सदस्यों से विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव मांगे गए। सभी 103 क्षेत्र पंचायतों ने अपना-अपना प्रस्ताव दिया। मुख्य अतिथि सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने उपस्थित लोगों से अपने क्षेत्र में वरीयता क्रम में प्रस्ताव बनाकर विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव देने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा क्षेत्र की जो भी समस्याएं होंगी उसे दूर किया जाएगा। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रभाकर राय ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों से समस्याओं की जानकारी लेते हुए उनका निदान कराने का आश्वासन दिया। बैठक में सभी ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे। बैठक का संचालन एडीओ कोआपरेटिव सौरभ द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर एडीओ पंचायत देवेन्द्र पटेल, एपीओ कृष्ण पाल सिंह, ग्रामप्रधान राजेन्द्र सिंह, अशोक मल्ल, मान सिंह, सत्यदेव पाण्डेय, प्रमिल पाण्डेय, विजय कुमार पासवान, सुवर्णा पाल सिंह, राकेश कुमार, अपराजिता यादव, आलोक त्रिपाठी, सरिता श्रीवास्तव, आशा यादव आदि उपस्थित रहे।