फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Property of absconding school director confiscated

Deoria News: फरार चल रहे विद्यालय संचालक की संपत्ति हुई कुर्क

Sat, 23 Nov 2024 03:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 23 Nov 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Property of absconding school director confiscated
देवरिया। दो साल पहले जालसाजी व धोखाधड़ी के दर्ज मुकदमे में फरार चल रहा एक विद्यालय संचालक के विरुद्ध पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की। पुलिस के पहुंचने से पहले विद्यालय संचालक कुछ सामान लेकर निकल गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने तीन मंजिले मकान व विद्यालय में मौजूद सामानों के साथ एक बाइक व दो चार पहिया के साथ अन्य सामान को जब्त कर लिया। मालूम हो कि कार्रवाई करने के बाद भी विद्यालय संचालक हाजिर नहीं हो रहा था।
विज्ञापन

यही नहीं उसने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में चल रहे मामले में जमानत के लिए अर्जी भी दी थी, जिसे न्यायालय ने खारिज कर दिया था। न्यायालय से आदेश मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर पहुंच कुर्की की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के सरस्वती सदन यूपी पब्लिक स्कूल रामनाथ देवरिया के अजय कुमार मिश्र पुत्र बेनी माधव मिश्र ने यूपी एसपी कार्यालय के निकट यूपी पब्लिक स्कूल चलाते थे। रामनाथ देवरिया निवासी पारितोष मिश्र पुत्र संजय कुमार मिश्र व शुभम मिश्र पुत्र विजय कुमार मिश्र ने सदर कोतवाली पुलिस व शिक्षा विभाग के अधिकारियों से शिकायत किया कि उसके चाचा अजय कुमार मिश्र ने उनके पिता की खतौनी लगाकर विद्यालय की मान्यता ले लिया है। स्कूल की मान्यता सीसी रोड का लिया और संचालन रामनाथ देवरिया में करते हैं। शिकायत की जांच डीआईओएस के नेतृत्व में बनी टीम ने किया। इसमें दूसरे की खतौनी पर मान्यता लेने व दूसरे जगह विद्यालय चलाने की पुष्टि हुई। डीआईओएस की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने वर्ष-2022 में अजय कुमार मिश्र के खिलाफ धारा-419, 420, 467, 468, 471 व 120 बी के तहत केस दर्ज किया। इस मामले में अजय मिश्र लगातार फरार चल रहे हैं। कोर्ट के गिरफ्तारी वारंटी को यह लिखकर लौटा दिया गया कि उक्त नाम का व्यक्ति नहीं मिल रहा है। हाजिर नहीं होने पर न्यायालय सीजेएम कक्ष संख्या-17 ने धारा-82 के तहत आरोपी अजय कुमार मिश्र को 18 अक्तूबर को कोर्ट में प्रस्तुत होकर परिवाद में जवाब देने का आदेश दिया था। इधर आरोपी अजय कुमार मिश्र फरार रहते हुए घर में रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed