{"_id":"69e7c0f3cc6d0e03fc08990d","slug":"prohibition-on-entering-the-picu-wearing-shoes-and-slippers-deoria-news-c-208-1-deo1009-180009-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जूते-चप्पल पहनकर पीआईसीयू में जाने पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जूते-चप्पल पहनकर पीआईसीयू में जाने पर रोक
Tue, 21 Apr 2026 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचके मिश्र ने मंगलवार को पीआईसीयू का निरीक्षण किया। इसमें पीआईसीयू में लापरवाही मिलने स्टॉफ को चेतावनी दिया। सीएमएस ने किसी भी सूरत में किसी को भी पीआईसीयू के अंदर जूता चप्पल पहनकर नहीं जाने देने का निर्देश दिया।
सीएमएस दोपहर में अस्पताल के पुराने भवन में स्थित पीआईसीयू पहुंचे। उनके साथ बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. इकबाल भी थे। दोनो चिकित्सकों ने पीआईसीयू का गहन निरीक्षण किया। सीएमएस ने पंखा और एसी की कार्यस्थिति को परखा। दोनो उपकरण संचालित मिले। इसके बाद पीआईसीयू में लगे वेंटिलेटर और मानीटर की कार्यकुशलता की जानकारी ली।
सभी कुछ ठीक मिला। इसके बाद मेडिकल स्टॉफ से बच्चों को दिए जाने वाले दवा के डोज आदि की जानकार ली। सीएमएस ने पीआईसीयू के दरवाजे को आने जाने के बाद बंद रखने को कहा। जिससे एयरकंडीशनर सही स्थिति में बना रहे। सीएमएस ने स्टॉफ से कहाकि अंदर किसी को भी जूता चप्पल पहनकर नहीं आने दें। एक मरीज के साथ एक तीमारदार को ही रहने दें, जिससे पीआईसीयू में अनावश्यक भीड़ नहीं हो। उन्हें आराम मिले। निरीक्षण के समय हृदयानंद वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
सिटी स्कैन मशीन दूसरे दिन भी रही खराब : महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में लगी नि:शुल्क जांच वाली सिटी स्कैन मशीन सोमवार को दोपहर में खराब हो गई। मशीन में तकनीकी दिक्कत के चलते जांच ठप हो गई। इसके बाद पेड वाली सिटी स्कैन मशीन पर जांच शुरू कर दिया गया। सीएमएस डॉ. एचके मिश्र ने बताया कि नि:शुल्क जांच वाली मशीन में तकनीकी दिक्कत आई है। इसको संबंधित कंपनी को सूचना दे दी गई है। एक दो दिन में मशीन ठीक हो जाएगी।