{"_id":"64554a21245384149d0f86d9","slug":"product-and-date-of-spoilage-will-have-to-be-written-on-the-egg-deoria-news-c-7-1-153720-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पुलिस की होगी निगरानी, अंडे पर लिखना होगा उत्पाद और खराब होने की तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पुलिस की होगी निगरानी, अंडे पर लिखना होगा उत्पाद और खराब होने की तारीख
Fri, 05 May 2023 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 05 May 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
खराब अंडा बेचने वालों पर होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। अंडा पर पुलिस का पहरा होगा। गुणवत्तापूर्ण अंडे को उपलब्ध कराने के लिए उस पर उत्पाद और खराब होने की तारीख लिखना जरूरी होगा। ऐसा न करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर सकती है। 150 किलोमीटर से अधिक दूरी से अंडा मंगाने पर वाहन रेफ्रिजरेटरयुक्त होना चाहिए। हर रोज जिले में करीब आठ लाख अंडे की खपत होती है।
शासन के नए निर्देशों के अनुसार अच्छे अंडे बेचने की पहल की गई है। जिले में अंडा कारोबार दिनोंदिन बढ़ भी रहा है। स्थानीय स्तर पर मुर्गी फार्म और बाहरी जगहों से अंडा मंगाए जा रहे हैं। ठेले से लेकर अस्पताल और होटल में अंडा सेवन के लिए मुहैया कराया जा रहा है। अंडा सेवन से मरीज सेहतमंद होते हैं। इसके चलते दूध के साथ अंडा भी दिया जाता है। इसको ध्यान में रखते हुए सरकार ने अंडे की गुणवत्ता पर खास ध्यान रखने के लिए पुलिस को निर्देश दिया है। खाद्य औषधि प्रसाधन के साथ ही पुलिस को भी इसकी जिम्मेदारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि कुक्कुट विकास निधि के तहत पोल्ट्री फार्म लगे हैं। जबकि अन्य स्रोतों से भी कुक्कुट फार्म संचालित हो रहे हैं। अन्य प्रदेशों से भी अंडे शहर में मंगाए जा रहे हैं। लंबी दूरी से अंडा आने पर टूट जाता है, उसमें फंगस और इंफेक्शन की संभावना रहती हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
-- -- -- -- -- -
यह नियम निर्धारित किए गए
- नए शासनादेश के तहत 150 किमी से अधिक की दूरी से आने वाले अंडों के वाहन में जीपीएस और रेफ्रिजरेटर जरूर लगे होने चाहिए। दूसरे राज्य से अंडे मंगाने वाले ट्रेडर्स का पक्का बिल, ई मेल पर पशु पालन निर्देशालय को भेजना होगा। प्रत्येक अंडे के ट्रे पर उत्पादन तिथि का स्टीकर लगाया जाएगा। कोल्ड स्टोरेज में रखे जाने वाले अंडों पर उत्पादन तिथि और स्थान अंकित होगा। इसके अलावा कोल्ड स्टोरेज से अंडे निकलने के बाद की भी तारीख अंकित करनी होगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
अंडा उत्पादन में अग्रणी है जनपद
- अंडा उत्पादन के क्षेत्र में जनपद का प्रदेश में स्थान है। जनपद में एक दिन में औसतन पांच लाख के करीब अंडा उत्पादन होता है। पशुपालन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जनपद में करीब 150 लेयर फार्म हैं। जहां हर रोज अंडा का उत्पादन हो रहा है।
-- -- -- -- -- -
गैर प्रांत से भी आते हैं अंडे
- जिले में अंडे की खपत काफी अधिक है, इसके कारण गैर प्रांत से भी हर दूसरे और तीन दिन अंडा व्यवसायी मंगा रहे हैं। पंजाब, अजमेर और हैदराबाद से अंडे की आपूर्ति जिले में होती है। इसको लेकर प्रशासन भी सर्तक हो गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -
कोट
- फोटो
- अंडा कारोबार जनपद में काफी मात्रा में होता है। एक समय था कि करीब एक हजार छोटे-बड़े अंडा फार्म थे, लेकिन दिक्कतों के कारण इनकी संख्या अब आधी हो गई है। इसके चलते गैर प्रांत से अंडा मंगाए जा रहे हैं। नए आदेश का पालन किया जाएगा।
राजा यादव, पोल्ट्री फार्म मालिक
-- -- -- -- -- -- -- -
फोटो
- अंडा कारोबार जनपद में पहले अधिक था। इधर के साल में कुछ घटा है। लोकल अंडा भी हम बेचते हैं। बाहरी अंडा की आपूर्ति मेरे पास नहीं होती है।
इसराफिल, अंडा कारोबारी
-- -- -- -- -- -- -- -- --
कोट
- अंडा उत्पादन की तारीख अवश्य लिखी होनी चाहिए। इसके लिए नया शासनादेश मिला है। अगर कोई खराब अंडा बेचता है तो उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी।
राजेश कुमार
एएसपी