{"_id":"67103dab8f87ae778c0d2617","slug":"procession-taken-out-on-guru-parv-crowd-gathered-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-137801-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गुरु पर्व पर निकाली शोभायात्रा, उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गुरु पर्व पर निकाली शोभायात्रा, उमड़ी भीड़
Thu, 17 Oct 2024 03:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 17 Oct 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर स्थित पुरानी संगत पीठ उदासीन अखाड़ा की ओर से गुरु पर्व शरद पूर्णिमा पर बुधवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भक्तों की भीड़ उमड़ी। शोभा यात्रा में गुरुजनों की सजाई गई झांकियां आकर्षण में रही।
पुरानी संगत पीठ उदासीन अखाड़ा में गुरु पर्व पर शोभा यात्रा से पूर्व सुबह करीब सात बजे वैदिक मंत्रों के बीच गुरु ग्रंथ और ध्वज का पूजन किया गया। तत्पश्चात महंथ परमेश्वरदास ने गुरुनानक देव और श्रीचंद जी महाराज को चित्रपट का पूजा-अर्चन किया। दोपहर बाद अखाड़ा से प्नाचीन हनुमान मंदिर, पोस्ट आफिस, मुख्य चौक, नगरपालिका, बस स्टेशन, बीआडी गेट, अटल तिराहा, पैना मार्ग से होकर उदासीन अखाड़ा में पहुंची। हालांकि जुलूस में चल रहे घोड़े, तुरहा, ताशा, बैंडबाजा यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। शोभा यात्रा में श्रीराम जी, संत गणिनाथ, श्रीचंद जी महाराज, देवराहा बाबा, संत रविदास, गुरु गोविंद सिंह, विवेकानंद, अवैद्यनाथ, परशुराम, अंगद देव, बाबा राघवदास, गुरुनानक देव, हरकिशन साहब, तेग बहादुर, अमरनाथ जी सहित अन्य गुरुओं के प्रतिमाओं की सजी झांकियां देखते बन रही थीं। मौके पर नीरज शाही, अभयानंद तिवारी, रामलक्ष्मण, सन्नी, शिवशंकर बरनवाल, शिवजी वर्मा, महेंद्र बरनवाल, सुरेंद्र बरनवाल, बृजेश, अशोक श्रीवास्तव, कैलाश, सदानंद, संतोष वर्मा, अनिल वर्मा, हरीशचंद्र विश्वकर्मा, चंदन पांडेय, जितेंद्र बरनवाल आदि मौजूद रहे।