फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   procession revealed of 7th moharram

शानोशौकत से निकला मोहर्रम की सातवीं का जुलूस

Sat, 06 Aug 2022 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
procession revealed of 7th moharram
मोहर्रम की सातवी का स्टार क्लब अबूबकर नगर ने निकाला जुलूस। - फोटो : DEORIA
शानोशौकत से निकला मोहर्रम की सातवीं का जुलूस
विज्ञापन

देवरिया/ रामपुर कारखाना। मोहर्रम की सातवीं का जुलूस शनिवार को अकीदत के साथ विभिन्न अखाड़ों से निकला। शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए युवाओं की टोली ने विभिन्न हैरत में डालने वाले करतब दिखाए। या हुसैन..., या हुसैन..., के नारों के बीच जुलूस आगे बढ़ा।
स्टार क्लब अब्बासिया, फाइव स्टार क्लब बांस देवरिया, सेवेन स्टार क्लब अलीनगर, चांद क्लब न्यू कालोनी, इस्लामिया अखाड़ा देवरही सहित महुआबारी, पिपरपाती, रामनाथ देवरिया के विभिन्न क्लबों की ओर से सातवीं का जुलूस पूरे शानोशौकत से शहर में निकाला गया। रास्ते भर युवाओं ने अपने करतबों से लोगों को आश्चर्य में डाल दिया।
विज्ञापन

गाजे-बाजे एवं अल्लाह की शान में कसीदे पढ़ते हुए हुसैन जिंदाबाद के नारों के बीच मुख्य मार्गों से जुलूस निकला। विभिन्न क्लबों के सरपरस्तों ने अपने-अपने जुलूस का नेतृत्व किया। इसमें जफर महफूज, अहमद रजा, विग्गन, हुसैन अहमद खान, जावेद अहमद, अख्तर जमील खां, सोनी-मोनी, जाकिर, फैजान उर्फ लाडले आदि शामिल रहे। उधर रामपुर कारखाना में या हुसैन, या हुसैन की सदाओं के साथ मोहर्रम की सातवीं का जुलूस निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलूस के साथ युवाओं की टोली ढोल और ताशा बजाते चलती रही। नगर पंचायत रामपुर कारखाना के मस्जिद वार्ड से मोहर्रम की सातवीं का जुलूस अकीदत के साथ निकला। कर्बला के शहीदों की याद का मंजर दिलाते हुए अखाड़ों के खिलाड़ियों ने करतब दिखाया। जलूस मन्नूलाल चौराहा, मेन रोड, गुदरी बाजार, बहरामपुर मोड़ होते हुए रामपुर कारखाना मुख्य चौराहे पर पहुंचा। पुलिस फोर्स की मौजूदगी के बीच युवाओं ने या हुसैन और हमारे हैं हुसैन की सदाएं बुलंद की।
सौहार्दपूर्ण भाव से मनाएं मोहर्रम
रामपुर बुजुर्ग। मोहर्रम के मद्देनजर रामपुर बुजुर्ग स्थित मदरसे में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें यूपी व बिहार दोनों प्रांतों के ताजियेदार, ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य एवं संभ्रांत व्यक्तियों ने भाग लिया।

प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह ने मोहर्रम आपसी सहयोग एवं सौहार्दपूर्ण भाव से संपन्न कराने की अपील की। उपनिरीक्षक लव कुश पटेल ने लोगों से क्षेत्र की सामाजिक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान ग्राम प्रधान नूर आलम खान, एमडी आजाद, इस्लाम अंसारी, बाबू आलंम खान, मुमताज अंसारी, इजहार अंसारी, हाफिज शमीम, शौकत अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed