फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Process started to make Kasili a block

Deoria News: कसिली को ब्लॉक बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू

Fri, 16 Jun 2023 11:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Process started to make Kasili a block
सीडीओ ने चार ब्लॉक के बीडीओ को लिखा पत्र, मांगी न्याय पंचायत वार जनसंख्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मईल। क्षेत्र के कसली गांव को ब्लॉक बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। ग्राम विकास आयुक्त के तरफ से ब्लाॅक बनाने में शामिल होने वाले गांवों की न्याय पंचायत वार गांव की सूची चार खंड विकास अधिकारियों से मांगी है। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने खंड विकास अधिकारी भागलपुर, बरहज, भलुअनी व सलेमपुर से न्याय पंचायत वार, ग्राम पंचायत राजस्व गांव की सूची 2011 के जनगणना के अनुसार कुल जनसंख्या अनुसूचित जाति की जनसंख्या अंकित कर विधिवत परीक्षण कर सूचना तत्काल मांगी है। पत्र में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा है कि मैदानी क्षेत्रों में ब्लॉक बनाने के लिए 75000 से एक लाख की जनसंख्या जरूरी है। बरहज तहसील के भागलपुर ब्लॉक के अंतर्गत कसिली गांव आता है। कसिली गांव प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव रहे नृपेंद्र मिश्रा के पुत्र विधान परिषद सदस्य साकेत मिश्रा का गांव है। सकेत मिश्रा की पहल पर कसिली गांव को ब्लॉक बनाने की कवायद 2 साल से चल रही है। बरहज के तहसीलदार अश्वनी कुमार ने बताया कि ब्लॉक के लिए डीह की जमीन गांव में हैं। जिसको स्थानांतरित करने का अघिकार हमें नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed