{"_id":"6657818ee4c81f1d3805cb74","slug":"problem-of-traveling-by-bus-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-126763-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चुनावी रैली में गईं 55 अनुबंधित बसें, यात्रियों ने झेली परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चुनावी रैली में गईं 55 अनुबंधित बसें, यात्रियों ने झेली परेशानी
Thu, 30 May 2024 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 30 May 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
देवरिया रोडवेज परिसर में बस के इंतजार में खडे यात्री।संवाद
..फोटो समाचार
डिपो में हैं कुल 129 अनुबंधित बसें, परिवहन निगम की 32 बसें पहले ही सुरक्षा बलों को लेकर कर रही हैं भ्रमण
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। डिपो की 55 अनुबंधित बसें बुधवार की भोर में ही चुनाव रैली के लिए चली गईं। ऐसे में पूरे दिन लोकल रूट पर यात्रियों को गंतव्य तक जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत भागलपुर, बरहज, कसया, पडरौना, मऊ, बलिया, बड़हलगंज रूट के यात्रियों ने झेली।
रोडवेज परिसर में बुधवार को सलेमपुर-लार व गोरखपुर को छोड़कर अन्य लोकल रूटों के यात्री बसों के लिए परेशान रहे। 129 अनुबंधित बसों में 55 बसें चुनाव डयूटी में चले जाने से संचालन व्यवस्था प्रभावित रही। बरहज, कसया, पडरौना, भाटपाररानी सहित अन्य लोकल रूटों पर वाहनों का अभाव होने से इधर जाने वाले यात्री गंतव्य तक जाने के लिए बसों का इंतजार करते देखे गए। प्राइवेट वाहन वालों ने इस स्थिति का खूब फायदा उठाया।
चीनी मिल ग्राउंड में गृहमंत्री की चुनावी सभा को देखते हुए जिला प्रशासन की मांग पर डिपो की ओर से 55 अनुबंधित बसें उपलब्ध कराई गई थीं। एकाएक बड़ी संख्या में अनुबंधित बसों के बेड़े से बाहर हो जाने का असर यह हुआ कि सुबह से ही यात्रियों को रोडवेज परिसर के अलावा जिले के विभिन्न लोकल रूटों पर बसें नहीं मिलीं। आलम यह रहा कि चौक-चौराहों पर भी यात्री बसों का इंतजार करते देखे गए। जो बसें चल रही थीं, वे पहले से ही इतनी भरी हुई थीं कि इसमें सवार हो पाना अन्य लोगों के लिए मुश्किल भरा काम रहा। जिनको बसों में जगह मिल गई, वह खड़े होकर ही पूरी यात्रा करने को मजबूर रहे। जिन्हें बसें नहीं मिली, उन्होंने जीप, टेंपो, ई-रिक्शा का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
कसया जाने वाले अमृत लाल, बड़हलगंज जाने वाली कृष्णा शाही ने बताया कि दो घंटे के इंतजार के बाद भी बस नहीं मिली। ऐसे में टेंपो से यात्रा करनी पड़ी।
प्रशासन की मांग पर 55 अनुबंधित बसों को बुधवार की भोर में ही उपलब्ध करा दिया गया था। इन बसों के चले जाने से हर जगह बसों को भेज पाना संभव नहीं था। जहां के यात्री अधिक दिखे, वहां बसों को भेजा गया।
-मो. इरफान, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक