फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   problem of sweater of basic schools students

Deoria News: पापा ने रुपये मिलने के बाद भी नहीं खरीदे स्वेटर

Wed, 21 Dec 2022 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
problem of sweater of basic schools students
पापा ने रुपये मिलने के बाद भी नहीं खरीदे स्वेटर
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूलों में विद्यार्थी बिना स्वेटर, टोपी, जूता के जा रहे स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बुधवार को अचानक कोहरे के कारण गलन बढ़ गई। प्राथमिक स्कूलों में विद्यार्थी बिना स्वेटर, टोपी, जूता के स्कूल जा रहे हैं। कई स्कूलों में रुपये मिलने के बाद भी पाल्यों के लिए अभिभावकों ने स्वेटर नहीं खरीदे हैं। ऐसे में वे ठंड से ठिठुर रहे हैं।
विभागीय आंकड़ों पर गौर किया जाए तो जनपद में 2120 परिषदीय स्कूल हैं। इसमें 2,68,458 विद्यार्थी हैं। इन सभी को 1200 रुपये के हिसाब से स्वेटर, मोजा, टोपी, जूता के लिए दिए जाने हैं। इसमें अब तक करीब 61 विद्यार्थियों के अभिभावकों को छोड़ कर सभी के खाते में धन चला गया है। हकीकत तो यह है कि ऐसे बहुत से अभिभावक हैं, जिनके खाते में धन जाने के बाद पाल्यों का स्वेटर नहीं खरीदा गया है। बुधवार को गलन बढ़ने पर कुछ विद्यालयों की पड़ताल की गई तो यह सच सामने आई।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के जिला पंचायत परिसर में स्थित स्कूल में करीब 50 प्रतिशत छात्र और छात्राएं केवल यूनीफॉर्म पहन कर पढ़ने आए थे। इसमें से कुछ बच्चों ने बताया कि रुपये मिल चुके हैं। पापा स्वेटर खरीदने के लिए कह रहे थे। पर अभी खरीदे नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर विकास खंड के भटवलिया, दानोपुर, इजरही, परसिया आदि स्कूलों में देखने को मिला कि अधिकतर विद्यार्थी बिना स्वेटर के आए थे। कुछ अध्यापकों ने बताया कि अभिभावकों से संपर्क किया जा रहा है। उनके रुपये के बारे में जानकारी ली गई है। स्वेटर खरीदने के लिए कहा गया है।

वर्जन
करीब दो लाख पांच हजार अभिभावकों के खातों में 1200 रुपये भेजे जा चुके हैं। जिन अभिभावकों ने बच्चों के लिए स्वेटर, जूते आदि नहीं लिए हैं, उनसे संपर्क किया जा रहा है। बच्चों को गर्म कपड़ों में स्कूल आने की हिदायत दी जा रही है।
-हरीशचंद्र नाथ, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed