फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   problem of roadways busses

Deoria News: धूप में बसों का इंतजार पड़ रहा यात्रियों पर भारी

Fri, 31 May 2024 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 31 May 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
problem of roadways busses
112 अनुबंधित बसें गईं चुनाव ड्यूटी में, मतदान के बाद ही पटरी पर लौटेगी परिवहन व्यवस्था
विज्ञापन

...फोटो समाचार
- केवल निगम की ही बसें चली, यात्रियों की अधिकता के आगे कम पड़ गई
- प्राइवेट वाहनों के सहारे यात्रियों की पूरी की यात्रा, दैनिक यात्री हुए परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। जिले में एक जून को होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों के लिए रोडवेज की 112 अनुबंधित बसें चुनाव ड्यूटी में बृहस्पतिवार को चली गईं। इससे डिपो की संचालन व्यवस्था पटरी से उतर गई। सड़क पर निगम की ही कुछ बड़ी बसें दिखीं, हालांकि, लोकल रूटों पर यात्रियों की अधिकता के आगे वह बेहद कम साबित हुई। ऐसे में यात्रियों ने प्राइवेट वाहनों के सहारे अपनी यात्रा पूरी की। खास बात यह है कि मतदान होने तक निगम की ओर से लंबी रूटों पर बसें बंद करनी पड़ीं।
लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत जिले के देवरिया सदर, सलेमपुर व बांसगांव संसदीय क्षेत्र में के लिए जनपद में एक जून को मतदान होना है। मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए रोडवेज की अनुबंधित बसें भी लगा दी गई हैं। डिपो में वर्तमान में 129 अनुबंधित बसें हैं। जिला निर्वाचन आयोग के आदेश पर बृहस्पतिवार की सुबह से ही देवरिया डिपो की 42 सीटर वाली 112 अनुबंधित बसें पुलिस लाइन, राजकीय इंटर कॉलेज व चीनी मिल ग्राउंड में जाकर खड़ी हो गई। 112 अनुबंधित बसों के बेड़े से बाहर हो जाने से लोकल रूटों के यात्री सुबह से लेकर पूरे दिन तक बसों के आने का इंतजार करते देखे गए। अधिकतर बसों के चले जाने से रोडवेज ने चुनाव ड्यूटी में बाहर गई निगम की बसें जो अब लौट आई हैं, उन्हें ही चलवाया। बड़ी संख्या में बसों की कमी को देखते हुए डिपो प्रशासन ने बृहस्पतिवार से दिल्ली, कानपुर और लखनऊ रूट पर चलने वाली बसों पर ब्रेक लगा दिया। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि अब एक जून के बाद ही संचालन व्यवस्था में सुधार दिखेगा।
विज्ञापन

रोडवेज पर बरहज, बड़हलगंज, भाटपारानी, कसया, पडरौना के यात्री ज्यादा रहे। हर पांच मिनट पर मिलने वाले सलेमपुर व गोरखपुर जाने वाले यात्रियों को भी बस का इंतजार करना पड़ रहा था। बड़ी बसों में यात्रियों को सीटें फुल हो जाने के चलते जगह नहीं मिली और ऐसे में उन्हें बसों के आने की उम्मीद नहीं होने पर खड़े होकर ही यात्रा करना पड़ा। सलेमपुर से आने वाले अधिवक्ता सुरेश पांडेय, छात्रा नेहा चौरसिया, कमल नयन ने बताया कि बस नहीं मिलने से टेंपो पकड़कर आना और जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोकसभा चुनाव में मतदान संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 112 अनुबंधित बसें बृहस्पतिवार की सुबह ही चली गईं। शेष अनुबंधित व निगम की बसों से ही संचालन व्यवस्था चली। अब मतदान के बाद वापस आने पर ही यात्रियों को समय से बसें मिलेंगी।

-मो. इरफान, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed