फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   problem of jati] certificate

Deoria News: नए नियम से अटक रहा है जाति, आय और निवास प्रमाणपत्र

Tue, 27 Feb 2024 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 27 Feb 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
problem of jati] certificate
फोटो---
विज्ञापन

ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर बदल गया है नियम, आधार अपडेट होगा तो ही बनेगा प्रमाणपत्र,
अब आधार बेस्ड ओटीपी से ही हो रहा जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र का आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जाति, आय और निवास प्रमाणपत्र के लिए आधार कार्ड अपडेट होना अनिवार्य हो गया है। अब आधार बेस्ड ओटीपी के माध्यम से पोर्टल पर जाति, आय और निवास प्रमाणपत्र के लिए आवेदन हो रहा है। ऐसी स्थिति में प्रमाणपत्र के आवेदन करने से पहले आधार कार्ड में नाम और मोबाइल सही होना आवश्यक है।
प्रमाणपत्र के लिए आवेदन करने के दौरान कुछ लोगों को पता चल रहा है कि उनका आधार कार्ड अपडेट नहीं है तो उन्हें आधार कार्ड में संशोधन या कार्ड जारी कराने की प्रक्रिया में इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल में आठ फरवरी से बदले नियम के अनुसार जाति, आय और निवास प्रमाणपत्र जारी कराने के लिए आवेदन करने पर आधार कार्ड में दर्ज मोबाइल नंबर पर ओटीपी जा जा रहा है। उसे पोर्टल में डालने पर प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। इसके साथ ही यदि आधार कार्ड में नाम गलत है तो उसी नाम पर प्रमाणपत्र जारी होना है। ऐसी स्थिति में नाम संशोधित हुए बिना प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहा है। इस कारण हर दिन आधार कार्ड अपडेट कराने वालों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में जनसेवा केंद्रों की संख्या 3503 है। इनमें 73 जन सेवा केंद्रों व बैंकों और पोस्ट ऑफिस में आधार कार्ड जारी या संशोधित करने के ऑनलाइन आवेदन हो रहे हैं। 24 घंटे से 90 दिन के अंदर आधार कार्ड प्राप्त होने का नियम है, जबकि 10-20 दिन में आधार कार्ड प्राप्त हो रहा है। नाम और पता संशोधन के लिए 50 रुपये और फोटो और फिंगर प्रिंट अपडेट करने में 100 रुपये शुल्क जमा होता है।
खुखुंदू कस्बे में जनसेवा केंद्र संचालक धनेश प्रजापति ने बताया कि कुछ दिनों से आधार कार्ड संशोधन के आवेदन अधिक आ रहे हैं। इधर स्कॉलरशिप और प्रवेशपत्र के लिए लोगों को प्रमाणपत्र बनवाने की जल्दी है, लेकिन बिना आधार कार्ड के यह कार्य संभव नहीं है।
बसडीला के जनसेवा केंद्र संचालक मनीष मिश्रा ने बताया कि हर दिन 4 से 10 लोग आधार कार्ड के लिए आवेदन कर रहे हैं। क्योंकि बिना आधार कार्ड के प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ रही है।

आधार बेस्ड ओटीपीके आधार पर जाति, आय और निवास प्रमाणपत्र का आवेदन का नियम आ गया है। इस कारण प्रमाणपत्र जारी कराने के लिए आधार कार्ड अपडेट होना आवश्यक है। लोगों में जागरूकता बढ़ी है। ज्यादातर लोगों ने अपने आधार कार्ड को अपडेट करा लिया है।
-गौरव श्रीवास्तव, एडीएम प्रशासन

प्रवेश के लिए हैं प्रमाणपत्र की आवश्यकता
निवास प्रमाण पत्र बनवाना है, लेकिन आधार से मोबाइल फोन लिंक नहीं है। मोबाइल पर ही ओटीपी जाएगा। जब तक लिंक नहीं होगा नहीं बन पाएगा। एडमिशन के लिए प्रमाणपत्र बनवाना जरूरी है। कंबाइंड यूनिवर्सिटी इंट्रेंस टेस्ट के लिए आवश्यकता पड़ेगी।
-नूपुर राय, निवासी खुखुंदू, बीएससी छात्रा
कोट...
एडमिशन और स्काॅलरशिप के लिए आय और निवास बनवाना है, लेकिन आधार कार्ड में मोबाइल अपडेट नहीं है। कहीं ऐसा न हो कि इसके चलते एडमिशन न हो पाए। आवेदन करने के बाद भी पता नहीं चल पा रहा है कि आधार कार्ड कब तक अपडेट होगा।
-सपना कुमारी, छात्रा खुखुंदू

आसान नहीं है आधार कार्ड का काम
छह माह पहले मैंने आधार कार्ड के लिए आवेदन किया था, लेकिन पता नहीं चला कि किस कारण आवेदन निरस्त कर दिया गया। अब फिर आवेदन करूंगा, क्योंकि यह बहुत आवश्यक हो गया है।
-रामचंद्र पांडेय, गड़ेर, भलुअनी
19 फरवरी को मैंने शहर के केनरा बैंक में आधार कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया था, लेकिन पोर्टल पर कैंसल दिखा रहा है। नाम संशोधन के लिए मैंने आवेदन किया है।

-सुधीर कुमार दूबे, अजमेर, परसिया

अधिवक्ता की राय
जाति, आय और निवास प्रमाणपत्र जारी कराने के लिए आधार कार्ड अपडेट नहीं होगा तो आवेदन ही नहीं हो पाएगा। जिन लोगों ने आधार कार्ड में दर्ज मोबाइल नंबर को बंद कर दिया है, उन्हें भी ओटीपी प्राप्त करने में मुश्किलें आ रही हैं। अचानक सख्ती बरती गई तो कुछ लोगों को आधार कार्ड संशोधन और नया कार्ड जारी कराना पड़ रहा है। क्योंकि आधार कार्ड के बिना प्रक्रिया ही शुरू नहीं होगी। अब सभी लोगों को अपना आधार कार्ड अपडेट करा लेना चाहिए।
-तेज प्रकाश पांडेय, अधिवक्ता, तहसील बार एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed