फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   problem electricity

Deoria News: 15 फीडरों से बिजली आपूूर्ति ठप, अंधेरे में बीती सैकड़ों गांवों के लोगों की रात

Sat, 18 Mar 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 18 Mar 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
problem electricity
भटनी विद्युत उपकेंद्र पर बृहस्पतिवार की रात नाराज लोगों को समझाती पुलिस
सबसे अधिक परेशानी भटनी, भाटपाररानी, सलेमपुर, रुद्रपुर, बरहज उपकेंद्र से जुड़े फीडरों के लोगों को उठानी पड़ी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की हड़ताल के दूसरे दिन जनपद में 15 से अधिक फीडरों से बिजली आपूूर्ति ठप रहने से नगर से लेकर देहात क्षेत्रों में अंधेरा छाया रहा। सबसे अधिक परेशानी भटनी, भाटपाररानी, सलेमपुर, रुद्रपुर, बरहज उपकेंद्र से जुड़े फीडरों के सैकड़ों गांवों के लोगों को उठानी पड़ी। इन जगहों पर बृहस्पतिवार शाम से ही आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। शुक्रवार रात तक भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
ऐसे में अंधेरे में लोगों को रात बिताने के लिए मजबूर होना पड़ा। टंकियों में पानी नहीं होने से लोगों को दैनिक कार्यों में भी दिक्कतें आईं। इन्वर्टर, मोबाइल डिस्चार्ज होने से उनकी समस्याएं और भी बढ़ गईं। उधर, जिला मुख्यालय स्थित कई मोहल्लों में शुक्रवार सुबह से ही बिजली गुल रही। यहां भटवलिया, रामलीला मैदान व पुरवा उपकेंद्र से जुड़े आठ फीडरों से आपूर्ति पूरी तरह ठप रही।
विज्ञापन


शहर के उमा नगर, राम गुलाम टोला, न्यू कॉलोनी, सिंधी मिल कॉलोनी, भीखमुपर रोड, राघव नगर, बांस देवरिया, रामनाथ देवरिया सहित कई मोहल्लों को सुबह से ही फीडरों से आपूर्ति ठप होने के कारण बिजली नहीं मिली। यहां पानी के लिए लोगों को सर्वाधिक परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई मोहल्लों में लोगों ने किचन में मोमबत्ती जलाकर किसी तरह काम निपटाया। दुकानदारों ने जेनरेटर चलाकर अपना काम किया। उनका कहना था कि किराए पर जेनरेटर लेकर काम चलाया जा रहा है। डीजल भी खरीदना पड़ रहा है। ऐसे में दुकानदारी घाटे में जा रही है।

लोकल फॉल्ट से कटी मेडिकल कॉलेज की बिजली

शहर में कई जगह लोकल फॉल्ट होने के कारण भी घंटे-दो घंटे बिजली कटी रही। पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीमों ने संविदाकर्मियों को बुलाकर समस्या ठीक कराई, तब आपूर्ति बहाल हो सकी। मेडिकल कॉलेज में केबल कट जाने से डॉक्टरों व कर्मचारियों ने मोमबत्ती जलाकर अपना कार्य किया। ऐसे में कार्य प्रभावित हुआ। वहीं, देवरिया खास में ट्रांसफाॅर्मर में आई छोटी सी खराबी भी दो घंटे बार ठीक हो सकी।

ई रिक्शा चालक जेनरेटर से करा रहे बैट्री चार्ज

हड़ताल की वजह से बिजली आपूर्ति ठप होने की मार ई रिक्शा चालकों पर भी पड़ी है। बहुत से ई रिक्शा चालकों ने तो अपना वाहन ही घर में रख दिया है। ई रिक्शा चालक सूरज बताते हैं कि जेनरेटर से बैट्री चार्ज करा रहे हैं। इसके लिए आठ घंटे का सौ रुपये किराया लग रहा है।


रामपुर कारखाना की बिजली आपूर्ति रही बंद
रामपुर कारखाना। कुशीनगर के कसया मेन लाइन में फाॅल्ट से देवरिया उत्तरी इलाके की आपूर्ति होती है। बिजली आपूर्ति बंद होने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। रामपुर कारखाना और रुस्तमपुर फीडर को पांडेय चक विद्युत सब स्टेशन से आपूर्ति होती है। बृहस्पतिवार की रात लगभग 8:00 बजे दोनों फीडरों की आपूर्ति बंद हो गई। इसके चलते इन्वर्टर तक जवाब दे गए हैं। वहीं, जिलाधिकारी ने जिन अधिकारियों का नंबर जारी किया है, वे मोबाइल फोन रिसीव नहीं कर रहे हैं। नगर पंचायत के नीरज चौरसिया ने जिलाधिकारी से बात की तो उन्होंने देर शाम तक आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया। संवाद


सलेमपुर में आपूर्ति का दावा हवा-हवाई
फोटो समाचार 17 डीईओ 158,159,160,161

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। प्रशासन ने आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए इंतजाम करने का जो दावा किया था, वह पूरी तरह हवा-हवाई साबित हो रहा है। आपूर्ति शुरू कराने में प्रशासन फिसड्डी साबित हो रहा है। उपकेंद्रों पर लेखपाल और पुलिस कर्मी फ्लाॅप साबित हो रहे हैं।
सलेमपुर में एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव के नेतृत्व में तहसील प्रशासन पुलिस विभाग की टीम विद्युत आपूर्ति बहाली के लिए पूरी मुस्तैदी से जुटी रही, लेकिन जिस फीडर की बिजली कटी, वहां संकट खड़ा हो गया।
132 से उपकेंद्र कुंडौली, उपकेंद्र लार व उपकेंद्र भाटपार रानी फीडर में तकनीकी खराबी व फाल्ट होने के चलते बृहस्पतिवार की दोपहर से सभी उपकेंद्र से जुड़े गांवों की आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रही। इसके अलावा सलेमपुर उपकेंद्र से जुड़े भागलपुर, नवलपुर व मझौली राज फीडर तकनीकी फाॅल्ट होने के चलते बृहस्पतिवार की रात से बंद रहा। इसके चलते नगर सहित क्षेत्र के सैकड़ों गांवों के लोगों को बिजली की समस्या से जूझना पड़ा। संवाद लाइनमैनों के अभाव के कारण फॉल्ट दुरुस्त नहीं हो सके। संवाद

किराये पर जेनरेटर चलाकर किया जा रहा काम
मेरे मिठाई की दुकान में कुछ ऐसा सामान है, जो बिना फ्रिज का नहीं रह सकता। तीन दिन से हो रही विद्युत कटौती के चलते फ्रीज चलाने के लिए किराये का जेनरेटर मंगाकर काम कराया जा रहा है। इससे अतिरिक्त खर्च हुआ। बिजली के भरोसे जिनकी रोजी-रोटी है, उन दुकानदारों का भारी नुकसान हो रहा है।

- गोविंद गुप्ता, व्यवसायी

पानी के बिना परेशानी
मोहल्ले में बुधवार से ही विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। बाथरूम और किचन में पानी समाप्त हो गया है। हैंडपंप से पानी भरकर निस्तार का काम हो पाया है। रात में अंधेरा छाया रहा और पंखे भी नहीं चले।
-अखिलेश सिंह, हरैया

लेखपाल पर दर्ज कराएंगे केस : एसडीएम
फोटो समाचार 17 डीईओ 154
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। क्षेत्र में दूसरे दिन भी नगर समेत डेढ़ सौ गांवों को बिजली की आपूर्ति फीडरों से ठप रही। इसकी वजह से लोग पानी और अन्य जरूरतों के लिए परेशान नजर आए। लोग जेनरेटर चलाकर मोबाइल चार्ज करते देखे गए। वहीं, पूरी रात मच्छरों के आतंक से लोग सो नहीं पाए। जानकारी पर पहुंचे एसडीएम और राजस्व कर्मियों के प्रयास से 30 घंटे के बाद चंद समय के लिए बिजली आपूर्ति शुरू हुई। लेकिन दोबारा फाॅल्ट होने से बिजली गुल हो गई। एसडीएम सलेमपुर ने बृहस्पतिवार की रात उपकेंद्र पर ड्यूटी से गायब रहने पर लेखपाल पर कार्रवाई और जानबूझकर फाॅल्ट करने वाले विद्युत कर्मियों के विरुद्ध केस दर्ज करवाने की बात कही है। लेखपाल से स्पष्टीकरण मांगा गया है। संवाद


भाटपाररानी में भी बृहस्पतिवार से गायब है बिजली
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपार रानी/सोहनपुर। बिजली कर्मियों की तीन दिवसीय हड़ताल के चलते नगर सहित पूरे तहसील क्षेत्र में सैकड़ों गांव बृहस्पतिवार की रात अंधेरे में डूबे रहे। लोग पानी और बिजली के लिए तरसते रहे। यह क्रम शुक्रवार को भी दिन में जारी रहा। भाटपार रानी विद्युत उपकेंद्र पर टाउन फीडर, तहसील फीडर, ग्रामीण बिजली घर अंतर्गत स्थित सोहाग्राधाम, रामपुर, जसुई, खामपार फीडरों में केवल खामपार को छोड़कर सभी में बृहस्पतिवार दिन में 11:00 बजे से ही विद्युत आपूर्ति ठप है। खामपार फीडर में शुक्रवार सुबह 5:00 बजे तक बिजली रही। उसके बाद वह भी ठप हो गया। इससे लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं । भाटपाररानी विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे एसडीएम संजीव उपाध्याय ने बताया कि आपूर्ति ठप होने से जेनरेटर से काम चलाया जा रहा है। नगर के संजय जायसवाल, जितेंद्र जयसवाल, अशोक गुप्ता आदि ने बताया कि हम लोग विद्युत उपकेंद्र पर आए हैं। सबसे बड़ी परेशानी पानी की हो रही है। दूसरी और तीसरी मंजिल पर हैंडपंप से पानी लेकर महिलाओं को चढ़ना पड़ रहा है। सोहनपुर प्रतिनिधि के अनुसार बनकटिया दुबे विद्युत उप केंद्र पर पिछले 30 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप होने से सोहनपुर, छेरिया, आवगा, सिकरहता, दृगपुरा, कोठा, गोरया, भुड़वार, बख्शी गांव, जंजीरहा, खोराबार, जेतपुरा, रामपुर बुजुर्ग, बनकटा इंगुरी आदि गांव पूरी रात अंधेरे में डूबे रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed