फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   private school teacher beaten student

शिक्षक ने छात्र को पीटा, पिता ने दी तहरीर

Sat, 14 May 2022 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
private school teacher beaten student
शिक्षक ने छात्र को पीटा, पिता ने दी तहरीर
विज्ञापन

बेलडाड़ मार्ग स्थित एक स्कूल में हुई घटना के बाद दुखित हैं छात्र और उसके अभिभावक
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कठिनइया-बेलडाड़ मार्ग पर स्थित एक प्राइवेट स्कूल के एक शिक्षक ने कॉपी मांगने पर नौवीं के एक छात्र की पिटाई कर दी, जिसमें उसका हाथ सूज गया।
छात्र के पिता का आरोप है कि उनका बेटा कक्षा में अपने दोस्त से कॉपी मांग रहा था। इससे नाराज होकर शिक्षक ने पिटाई कर दी। 10 मई को हुई इस घटना के बाद 14 वर्षीय छात्र और उसके अभिभावक दुखित हैं। अयोध्या में प्राइवेट नौरी करने वाले छात्र के पिता ने शनिवार को कोतवाली पुलिस को इस संबंध में तहरीर देकर आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की है।

सुकई परसिया के रहने वाले अखिलेश सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि बेलडाड़ मार्ग पर स्थित एक निजी विद्यालय में उनकी पुत्री श्रेया सिंह 10वीं, पुत्र सम्राट सिंह नौवीं एवं सबसे छोटा विद्या सिंह पांचवीं के विद्यार्थी हैं। 10 मई को हिंदी विषय के एक शिक्षक ने अपने साथी छात्र से कॉपी मांगने पर सम्राट को छड़ी से बुरी तरह पीटा। इससे उसका हाथ सूज गया। उन्होंने स्कूल के प्रबंधक से शिकायत की। प्रबंधक ने उनकी नहीं सुनी और शिक्षक को अच्छा बताया। उधर, विद्यालय के प्रबंधक का कहना है कि छात्र के पिता के आरोप निराधार हैं। शिक्षक को षडयंत्र कर फंसाया जा रहा है। अभिभावक की कई माह की फीस बाकी है। फीस न जमा करना पड़े। इसलिए ऐसे आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

कोट
बेलड़ाड़ स्थित एक विद्यालय के छात्र के पिता ने एक शिक्षक पर मारने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
-बदरुद्दीन, प्रभारी कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed