{"_id":"6a4e9f6b7e5699c14607ab4a","slug":"private-lineman-injured-in-attack-dies-deoria-news-c-208-1-deo1013-186400-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हादसे में घायल प्राइवेट लाइनमैन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हादसे में घायल प्राइवेट लाइनमैन की मौत
Thu, 09 Jul 2026 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
मईल। मईलौटा गांव निवासी प्राइवेट लाइनमैन की सड़क दुर्घटना में घायल होने के करीब तीन सप्ताह बाद इलाज के दौरान बुधवार रि सुबह मौत हो गई। मामले में पहले से दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।
मईलौटा गांव निवासी 46 वर्षीय राजेश प्रजापति निजी तौर पर बिजली मरम्मत का कार्य करते थे। वह आसपास के गांवों में लोगों के घरों की बिजली की खराबी दुरुस्त कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। 15 जून को कार्य समाप्त कर घर लौटते समय रामजानकी मार्ग पर गांव के समीप एक तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।