फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Private hospital careless about fire danger

Deoria News: आग के खतरे से बेपरवाह निजी अस्पताल...120 के पास नहीं है एनओसी

Thu, 07 Dec 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 07 Dec 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Private hospital careless about fire danger
जिले में कुल 200 निजी अस्पतालों का हो रहा संचालन, अग्शिमन विभाग की एनओसी मात्र 80 के पास
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय में महज 78 निजी अस्पतालों का है रजिस्ट्रेशन, कार्रवाई से परहेज कर रहे जिम्मेदार
शहर के भीड़भाड वाले इलाकों में हैं अस्पताल

देवरिया। शहर के ज्यादातर निजी अस्पताल आग के खतरे से बेपरवाह हैं। जिले में करीब 200 निजी अस्पताल संचालित होते हैं। लेकिन अग्शिमन विभाग की ओर से जारी की जाने वाली एनओसी सिर्फ 80 अस्पतालों के पास है। नियमों की अनदेखी कर संचालित होने वाले निजी अस्पतालों कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं
शहर से लेकर गांव तक निजी अस्पतालों की भरमार है। शहर का कोई ऐसा मोहल्ला नहीं है, जहां बड़े डॉक्टरों के नाम का बोर्ड लगाकर निजी अस्पताल न खोला गया हो। घनी आबादी में संचालित हो रहे कई अस्पतालों ने अग्शिमन विभाग की एनओसी नहीं ली है। उधर, जिनके पास एनओसी है उनमें कई ऐसे हैं जहां जहां आग लगने के बाद फायर विभाग की गाड़ियां ही नहीं पहुंच पाएंगी।
विज्ञापन

------------------
बीस से अधिक निजी अस्पतालों का नवीनीकरण अग्शिमन विभाग की एनओसी नहीं मिलने के कारण रोका गया है। 15 दिसंबर तक अस्पताल संचालक कागज नहीं देंगे तो रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया जाएगा - डॉ. आरपी यादव डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
80 निजी अस्पतालों को एनओसी दिया गया है। इससे ज्यादा तो शहर में ही अस्पताल चल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग को जांच कर कार्रवाई करने की जिम्मेदारी है। जो अस्पताल बिना एनओसी के संचालित होते है। उनके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाती है। बिना जांच किए किसी को एनओसी नहीं दिया जाता है। गलियों में खुले अस्पतालों को नियमानुसार ही एनओसी दिया गया होगा। -राजमंगल सिंह एफएसओ फायर ब्रिगेड देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed