फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Principal locked in room

प्राचार्य कक्ष में ताला लगाया

Tue, 12 Jan 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Tue, 12 Jan 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
संत विनोबा पीजी और बीआरडी पीजी कॉलेज में छात्रनेताओं ने प्राचार्य कक्ष और दफ्तरों में तालाबंदी कर नारेबाजी की।
विज्ञापन


छात्रसंघ चुनाव तिथि घोषित नहीं होने से नाराज छात्रनेताओं का कहना था कि प्राचार्य समय देकर भी हमलोगों से मुलाकात करने से कतरा रहे हैं जो कि वादाखिलाफी है।छात्रनेताओं ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी।

संत विनोबा पीजी कॉलेज के छात्रनेता मंगलवार को नारेबाजी करते हुए प्राचार्य कक्ष के सामने पहुंचे। प्राचार्य की गैर मौजूदगी से गुस्सा भड़क उठा।

 छात्रनेता रोहित त्रिपाठी और धीरेंद्र मिश्र की अगुवाई में दोपहर एक बजे प्राचार्य दफ्तर को खाली करा कर ताला जड़ दिया गया। छात्रों के तेवर देख कर्मचारियों ने खामोश रहने में भलाई समझी।
विज्ञापन


इसके बाद संचालित क क्षाओं को भी बंद करा दिया। छात्रनेताओं का कहना था कि प्राचार्य ने मुलाकात के लिए मंगलवार का समय दिया था, लेकिन कॉलेज में खुद नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इससे छात्रनेता अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं।

 इस दौरान प्रतीक शाही, अंशुमान मिश्र, कृष्णा मिश्र, अमित पांडेय, अमित शुक्ल, अविनाश  शुक्ल, सोनू गुप्त, रवि प्रकाश जायसवाल, सुमित तिवारी, विपिन मणि, अवनीश,  दिव्याशु दुबे, लोकेश आदि मौजूद रहे।

उधर, बीआरडीपीजी कॉलेज के छात्रनेता शाकिर अली और बलराम यादव की अगुवाई में छात्रों ने कार्यालयों में तालाबंदी कर प्राचार्य कक्ष के सामने धरना शुरू कर दिया।


 उनका कहना था कि चुनाव की तिथि घोषित नहीं हुई तो 19 जनवरी से भूख हड़ताल शुरू किया जाएगा।

 प्रदर्शन में अफसर मिर्जा, इरशाद अंसारी, रामप्रवेेश चौहान, सुनील सिंह यादव, मनोज यादव, अखिलेश यादव, अभिषेक यादव, लोकेश चौरसिया, अखिल यादव, राजू सिंह, सद्दाम हुसैन, विकास जायसवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed