फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   prince of bhatni emerging body builder

बॉडी बिल्डिंग में भटनी के प्रिंस ने बंगाल में मनवाया लोहा

Thu, 18 Aug 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
prince of bhatni emerging body builder
भटनी के प्रिंस ने बॉडी विल्डिंग में अपना जौहर दिखाया। - फोटो : SALEMPUR
बॉडी बिल्डिंग में भटनी के प्रिंस ने बंगाल में मनवाया लोहा
विज्ञापन

भटनी। क्षेत्र के मिश्रौली दीक्षित के उभरते बॉडी बिल्डर प्रिंस यादव ने बंगाल बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। पश्चिम बंगाल के हावड़ा में हाल ही में आयोजित प्रदेशीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता (बंगाल टाइगर) में रजत पदक हासिल कर देवरिया जिले का नाम रोशन किया है। इन दिनों वह अपनी मां के साथ हावड़ा में रह रहा है और नवंबर में होने वाली राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता की तैयारियों में जुटा है।
प्रिंस के बाबा स्व. कैलाश यादव यूपी पुलिस में फुटबाल के अच्छे खिलाड़ी थे। पिता राजेश यादव एनसीसी से सी सर्टिफिकेट प्राप्त करने के बाद सीआईएसएफ में तैनात हैं। प्रिंस ने कॅरियर की शुरुआत लखनऊ में अपने चाचा रामाज्ञा यादव (बीएसएफ से सेवानिवृत्त) की देखरेख में की। उसने कई स्टेट प्रतियोगिताओं में मंडल के लिए मेडल जीता। बॉडी बिल्डिंग के लिए कोच की तलाश में वह कोलकाता पहुंच गया।
विज्ञापन

प्रिंस ने बताया कि अंडर एज होने से स्टेट लेवल पर ही प्रतियोगिता में भाग ले रहा हूं। नवंबर में जूनियर स्तर की उम्र होने पर राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता की तैयारियों में जुटा हूं। उसने बताया कि हाल ही में हावड़ा में आयोजित बंगाल टाइगर बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में मिले रजत पदक से हौसला बुलंद है। अब बस देश के लिए अंतरराष्ट्रीय पटल पर स्वर्ण पदक की चाहत है। प्रिंस की कामयाबी पर प्रधान राजकुमार यादव, हरि यादव, हरेराम यादव, रामाशीष यादव, रामप्रवेश यादव, लालजी यादव, शिवजी यादव आदि ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed