फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Preparations for tax collection from three thousand houses, survey begins

Deoria News: तीन हजार घरों से टैक्स वसूली की तैयारी, सर्वे शुरू

Thu, 11 Dec 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 11 Dec 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Preparations for tax collection from three thousand houses, survey begins
बरहज। नगरपालिका गौरा बरहज के विस्तारीकरण में शामिल सात गांवों के करीब तीन हजार मकान टैक्स के दायरे में आएंगे। इसके लिए पालिका प्रशासन एक निजी फर्म के जरिए सर्वे करा रहा है। पहले से यहां 10,400 करदाता हैं। हालांकि पुराने करदाताओं में से करीब आधे ऐसे हैं जो टैक्स जमा ही नहीं करते। टैक्स वसूली के लिए अलग से प्रक्रिया चल रही है। नगरपालिका गौरा-बरहज में 2019 के सर्वे कराया गया था। उस रिकार्ड के अनुसार करीब 10,400 करदाता हैं। इसके बाद नगर क्षेत्र के विस्तारीकरण में लवरछी, रगड़गंज, पचौंहा, पलिया, मोहांव समेत सात गांव शामिल किए गए हैं। नए बसे इलाके के सर्वे का काम चल रहा है। एक निजी फर्म को इसका अनुबंध मिला है। सर्वे में करीब तीन हजार घर व दुकानें टैक्स के दायरे में आएंगी।
विज्ञापन

पुराने सर्वे में 9720 आवासीय और 338 दुकानें हैं। इसके अलावा विद्युत निगम कार्यालय, ब्लॉक, तहसील, थाना, रेलवे स्टेशन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सात मैरेज हाल, पेट्रोल पंप, मोबाइल टावर और नर्सिंग होम भी हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि चिन्हित करदाताओं में से करीब 50 फीसदी लोग टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं, जिनको नोटिस जारी किया गया है।

सबसे ज्यादा बकाया तहसील पर
नगर पालिका बरहज का सबसे अधिक बकाया तहसील पर 717422 रुपये है। इसके बाद बिजली निगम पर 149668, जिला पंचायत की दुकानों पर 30073, और 242903, ब्लॉक पर 1307615, पुलिस विभाग पर 247729, रेलवे पर 94883 रुपये बकाया है। ं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed