{"_id":"6851b7abc7066c1877042a44","slug":"preparations-for-sub-junior-swimming-championship-begin-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-156265-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सब जूनियर तैराकी चैंपियनशिप की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सब जूनियर तैराकी चैंपियनशिप की तैयारियां शुरू
Wed, 18 Jun 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। उत्तर प्रदेश तैराकी संघ की देखरेख में 39 वीं सब जूनियर एवं 54 वीं जूनियर स्टेट तैराकी चैंपियनशिप 28 से 30 जून तक केडी सिंह बाबू स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। इसके लिए जनपदीय टीम के चयन की तैयारियां जिला तैराकी संघ की ओर से प्रारंभ कर दी गई हैं।
ट्रायल के बाद चयनित टीम इसमें जनपद का प्रतिनिधित्व करेगी। जिला तैराकी संघ के सचिव देवानंद भारती ने मंगलवार को बताया कि लखनऊ में 28 से 30 जून तक सब जूनियर एवं जूनियर तैराकी स्टेट चैंपियनशिप आयोजित होगी।
ट्रायल 18 जून को रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम के तरणताल में दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा। इसमें वर्ष 2008 ,2009, 2010 में जन्मे खिलाड़ियों को ग्रुप एक में, वर्ष 2011, 2012 में जन्मे खिलाड़ियों को ग्रुप दो एवं वर्ष 2013, 2014 में जन्मे खिलाड़ियों को ग्रुप तीन में रखा जाएगा। संवाद