फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Preparations begin to increase enrollment in council schools

Deoria News: परिषदीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने की तैयारी शुरू

Tue, 03 Mar 2026 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 03 Mar 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Preparations begin to increase enrollment in council schools
पडरौना। होली के बाद जिले के सभी 2464 परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा की तैयारी शुरू हो जाएगी। शासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा परिषद की तरफ से 16 से 20 मार्च तक परीक्षा का आयोजन होगा। 30 मार्च को अभिभावकों की उपस्थिति में परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे। वहीं एक अप्रैल से नए शुरू हो जाएगी। नए शैक्षिक सत्र शुरू होते ही विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए स्कूल चलो अभियान के अलावा अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसकी निगरानी बीएसए स्वयं करेंगे।
विज्ञापन

जिले में 2464 परिषदीय विद्यालय संचालित होते हैं। शैक्षिक सत्र 2025-2026 में जिले के परिषदीय विद्यालयों में करीब 2.50 लाख छात्र-छात्राओं का नामांकित थे। इस बार परिषदीय विद्यालयों में पिछले सत्र से 40 हजार अधिक नामांकन कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए विभाग की तरफ से तैयारी शुरू कर दी गई है। बीएसए डॉ. रामजियान मौर्या ने बताया कि एक अप्रैल से शुरू हो रहे नए शैक्षिक सत्र में नामांकन बढ़ाकर 2.50 लाख से 2.90 लाख करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए एक अप्रैल से जिले में स्कूल चलो अभियान चालया जाएगा। इसके अलावा 30 मार्च को अभिभावकों की उपस्थिति में होने वाली वार्षिक परीक्षा फल वितरण के दिन शिक्षक अभिभावक गोष्ठी होगी, जिसमें अभिभावकों को विद्यालय में नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। बीएसए ने बताया कि शिक्षकों को भी अभिभावकों से संपर्क कर विद्यालय में नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed