फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   preparation of shivratri fair in dugdheshwar nath temple

Deoria News: दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में शिवरात्रि मले की तैयारी शुरू

Thu, 29 Feb 2024 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 29 Feb 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
preparation of shivratri fair in dugdheshwar nath temple
एसडीएम और सीओ ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा
विज्ञापन

दूर से होगा शिवलिंग पर जालाभिषेक
फाेटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। पौराणिक महत्व के दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में शिवरात्रि मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को एसडीएम रत्नेश तिवारी और सीओ अंशुमान श्रीवास्तव ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। गर्भगृह में शिवलिंग पर दूर से जलाभिषेक कराने की योजना बनाई जा रही है।
मेले में पथ प्रकाश और सफाई व्यवस्था का काम नगर पंचायत की ओर से कराया जाएगा। चेयरमैन प्रतिनिधि छट्ठेलाल निगम ने कहा कि नगर पंचायत श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए विश्राम स्थल बनाएगा। मंदिर और मेला परिसर की सफाई के लिए सफाई कर्मचारियों का विशेष दस्ता तैयार किया गया है।
विज्ञापन

मेला मालिक कादंबरी सिंह ने कहा कि मेले में बैरिकेडिंग का इंतजाम मेला प्रशासन की ओर किया जा रहा है। दक्षिणी द्धार से पुरुष और महिला श्रद्धालुओं का प्रवेश कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अंशुमान श्रीवास्तव ने मेले में पुलिस बल की तैनाती का जायजा लिया। इस बार वाराणसी के विश्वनाथ मंदिर और उज्जैन के महाकाल मंदिर की तर्ज पर भक्तों के लिए बड़ी स्क्रीन पर दुग्धेश्वरनाथ के दर्जन की व्यवस्था की जा रही है।

इस अवसर पर तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा, कोतवाल रतन कुमार पांडेय, एनटीआर शिवेंद्र कौंडिल्य, महंत विजय शंकर, पूर्व सभासद महेश वर्मा, उपेंद्र मास्टर, सज्जाद अली, राजन चौधरी, अजय जायसवाल, विजय यादव, अंकित मणि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed