फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Preparation: Deoria residents will celebrate New Year in South India

तैयारी : दक्षिण भारत में नए साल का जश्न मनाएंगे देवरियावासी

Mon, 29 Dec 2025 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 29 Dec 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Preparation: Deoria residents will celebrate New Year in South India
देवरिया। नए वर्ष-2026 के आगमन को लेकर जिले के लोगों में इस बार अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। पारंपरिक रूप से जिले में जश्न मनाने के बजाय एक बड़ा तबका नए साल के स्वागत के लिए दक्षिण भारत की ओर रुख कर रहा है। हालांकि ट्रेनों में जगह नहीं मिल रही है, इसलिए लोग तत्काल टिकट बुक कराने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्कूलों में छुट्टियां भी शुरू हो चुकी हैं। इसका फायदा हर कोई लेना चाहता है। इसकी वजह से भी लोग टूर प्लान कर रहे हैं। जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड की वजह से इस साल की छुट्टियां दक्षिण भारत में मनाने का मन लोगों ने बना लिया है।
विज्ञापन

बहुत से लोग छुट्टियों में दक्षिण भारत की ओर निकल चुके हैं। वहीं बाकी लोग प्लान कर रहे हैं। कुछ गोवा की ओर जा रहे हैं तो कुछ दक्षिण भारत के मंदिरों के दर्शन के लिए निकल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कुछ लोगों ने केरल का प्राकृतिक दृश्य देखने का मन बनाया हुआ है। शहर के राघव नगर निवासी डॉ. हेमंत मिश्र दक्षिण भारत पहुंच गए हैं। उनके मन में बसे दक्षिण भारत के मंदिरों का दृश्य उन्हें केरल खींच ले गया। वह अभी प्रसिद्ध पद्मनाभ मंदिर का दर्शन कर आगे बढ़े हैं।
डॉ. हेमंत ने बताया कि दक्षिण भारत आने से सर्दी से राहत तो मिली ही, भगवान के दर्शन भी हो गए। उन्होंने बताया कि दक्षिण भारत का दृश्य अद्भुत है। इसी तरह सिविल लाइन में एक बैंक के पूर्व प्रबंधक रहे संजय कुमार गोवा की सैर को निकले हैं।
उन्हें दोस्तों का साथ मिला तो गोवा की ओर चल दिए। उन्होंने बताया कि नया साल गोवा में मनाना है। वहीं भटनी ब्लॉक के खजुरी करौता के रहने वाले शिक्षक गिरीश तिवारी ने बताया कि सर्दी की छुट्टियों में इस बार दक्षिण भारत जाने का मन है।

यहां ठंड बहुत पड़ रही है। इस वजह से पूरा परिवार लेकर दक्षिण भारत जाना चाहता है। वहां केरल से कन्याकुमारी तक घूमना है।
ट्रैवल एजेंसियों का रिकॉर्ड कारोबार : टूर एंड ट्रेवल्स का काम करने वाले सुरेश ने बताया कि इस साल आईआरसीटीसी भी विशेष ट्रेनें नए साल में संचालित कर रही है। यह ट्रेनें दक्षिण भारत की यात्रा विशेष पैकेज के तहत करा रही हैं। इसमें लोगों ने गहरी रुचि है।
उन्होंने बताया कि जनवरी के पहले सप्ताह तक बुकिंग जारी रहेगी, क्योंकि कई लोग 5 या 7 दिन की छुट्टियों पर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed