{"_id":"676f02a608f245e6730f1654","slug":"pregnant-women-face-problem-in-blood-test-problem-increased-due-to-one-counter-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-143235-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गर्भवती महिलाओं को ब्लड जांच में दिक्कत, एक ही काउंटर से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गर्भवती महिलाओं को ब्लड जांच में दिक्कत, एक ही काउंटर से बढ़ी परेशानी
Sat, 28 Dec 2024 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 28 Dec 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग स्थित महिला अस्पताल में आने वाली गर्भवती महिलाओं को ब्लड जांच कराने में दिक्कत हो रही है। उन्हें रजिस्ट्रेशन के लिए पुरुष अस्पताल तक दूरी तय करनी पड़ रही है। वहां एक से डेढ़ घंटे कतार में खड़े होने से परेशानी हो रही है। इसके बाद ब्लड का सैंपल देने के लिए फिर महिला अस्पताल आना पड़ रहा है, जबकि पहले महिला अस्पताल में ही एक जगह सुविधा थी, जिससे काफी सहूलियत हो रही थी। यह समस्या नई व्यवस्था लागू होने से आई है।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में पैथाेलाॅजी जांच की 24 घंटे सुविधा है। सेंट्रल पैथालाजी सेंटर में अत्याधुनिक मशीनें लगी हैं। हार्मोनल जांच के लिए मामूली शुल्क लिया जाता है, जबकि अधिकांश ब्लड जांच की मुफ्त में होती है। गर्भवती के लिए सरकार की ओर से अन्य जांच व सुविधाएं दी जा रही हैं। एमसीएच विंग स्थित महिला अस्पताल में रोजाना करीब सात सौ महिलाएं इलाज के लिए आती हैं। इसमें अधिकांश गर्भवती होती हैं, जो रुटीन चेकअप के लिए आती हैं। इन दिनों ब्लड जांच के लिए गर्भवती को रजिस्ट्रेशन कराकर जीरो बैलेंस की रसीद लेना सभी के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए मात्र एक जगह पुरुष अस्पताल में काउंटर बना है, वहां तक दूरी तय करनी पड़ती है, जहां मात्र दो काउंटर एक पुरुष और दूसरा महिला के लिए है।