{"_id":"661ef69f7acd57ea1306a214","slug":"prblem-of-ct-scan-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-123555-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सर्वर में दिक्कत से सीटी स्कैन जांच ठप, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सर्वर में दिक्कत से सीटी स्कैन जांच ठप, मरीज परेशान
Wed, 17 Apr 2024 03:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 17 Apr 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
- फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन जांच ठप होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ है। रिपोर्टिंग सर्वर में गड़बड़ी आने से दिक्कत आई है। इसके कारण मरीजों को लौटना पड़ रहा है।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन की 24 घंटे निशुल्क सुविधा है। ओपीडी और वार्ड में भर्ती मरीजों को डॉक्टर आवश्यकता पड़ने पर सीटी स्कैन कराते हैं। इसमें नस, दर्द, चक्कर आने, दुर्घटना में घायल सहित अन्य मरीज शामिल होते हैं। प्रतिदिन केंद्र पर 60 से 70 मरीजों की जांच होती है। सोमवार को कर्मचारी पहुंचे और जांच शुरू हुई। दिन भर मशीन ठीक चली, लेकिन शाम को अचानक रिपोर्टिंग सर्वर में दिक्कत आ गई, जिससे जांच ठप हो गई। रात में पहुंचे तीन मरीजों को लौटना पड़ा।
महुआडीह के रामप्रवेश बच्चे को लेकर पहुंचे तो सीटी स्कैन जांच लिखी गई। पता चला कि जांच ठप है। कल आइए, इसके बाद लौट गए। पथरदेवा क्षेत्र के जितेंद्र, बैतालपुर के वीरबल, पगरा की ज्ञान्ती आदि को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
कोट
सीटी स्कैन रिपोर्टिंग के सर्वर में दिक्कत आने से जांच बाधित हुई है। इसे ठीक करने का कार्य किया जा रहा है। शीघ्र उसे दूर कर लिया जाएगा। इसके बाद मशीन काम करने लगी और जांच शुरू हो जाएगी।
-डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस