{"_id":"67bb70baf375a0ad7306b249","slug":"prayagraj-passengers-increased-buses-increased-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-147820-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: प्रयागराज के बढ़े यात्री, बढ़ाई गईं बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: प्रयागराज के बढ़े यात्री, बढ़ाई गईं बसें
Mon, 24 Feb 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
देवरिया डिपो से प्रयागराज के लिए रवाना होती बस। संवाद
देवरिया। महाकुंभ में अंतिम स्नान पर्व में प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को असुविधा न हो इसके लिए देवरिया डिपो ने अन्य रूटों की बसों को भी प्रयागराज रूट पर लगा दिया है। इस समय सबसे अधिक फोकस प्रयागराज जाने वाले यात्रियों पर ही किया जा रहा है। ऐसे में अन्य रूटों पर जाने वाले यात्री परेशान हो रहे हैं। दिल्ली, कानपुर, लखनऊ रुट पर बसें नहीं चलने से भी समस्या बढ़ी है। महाशिवरात्रि के पहले ही प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की यकायक बढ़ी संख्या ने रोडवेज को अपनी संचालन व्यवस्था में परिवर्तन करने को मजबूर किया है। पिछले एक सप्ताह से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आने से जिम्मेदार अब बसों का प्रबंध करने में लगे हैं। निगम की बसों के साथ ही लोकल रुटों पर संचालित होने वाली अनुबंधित बसों को अब सीधे प्रयागराज के लिए रवाना किया जा रहा है। आलम यह है कि दिन तो दिन देर रात में भी डिपो परिसर में बस पकड़ने के लिए यात्री परिवार संग पहुंच रहे हैं। ऐसे में सभी को बस उपलब्ध कराने के लिए रोडवेज के अधिकारी व कर्मचारी भी अपनी तैयारियों में जुटे हैं। खास बात यह है कि वाराणसी रुट पर जाने वाली कई ट्रेनों के निरस्त कर दिए जाने से श्रद्धालु अब बस स्टेशन पहुंच रहे हैं।
ऐसे में निगम की बसें कम पड़ने पर दिन का किलोमीटर पूर्ण करने के बावजूद अनुबंधित बसों को भी अब इसी रुट पर लगाया जा रहा है। इससे रविवार को कसया-पडरौना, भाटपाररानी, भागलपुर जाने के लिए बसों की कमी पड़ गई। इधर महाकुंभ के चलते निगम की ओर से पहले से ही दिल्ली, कानपुर व लखनऊ रुट पर बसें नहीं चलाई जा रही हैं, ऐसे में इधर जाने वाले के अलावा जिन रुटों पर बसों का अभाव है।