{"_id":"678ab37a1cc4427e410bc596","slug":"pradhans-father-in-law-met-sp-demanded-arrest-deoria-news-c-208-1-deo1004-145049-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एसपी से मिला प्रधान का ससुर, गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एसपी से मिला प्रधान का ससुर, गिरफ्तारी की मांग
Sat, 18 Jan 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 18 Jan 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
तरकुलवा। आधार कार्ड में जन्मतिथि की हेराफेरी कर प्रधान बनने के मामले में आरोपी ग्राम पंचायत नरायनपुर की प्रधान सहित छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस मामले में एक सप्ताह के बाद पुलिस द्वारा किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई। प्रधान के ससुर सरफराज अहमद ने एसपी को पत्र देकर आरोपियों पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए उनके गिरफ्तारी की मांग की है। थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव के रहने वाले सरफराज अहमद पुत्र हसनैन खां ने पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत की है। कहा है कि साल 2021 में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उनके गांव की निर्वाचित ग्राम प्रधान सलमा खातून ने अपने पति सेराज अहमद, पिता सब्बीर अहमद अहित तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर आधार कार्ड में जन्मतिथि की हेराफेरी कर पर्चा दाखिला किया और प्रधान निर्वाचित हो गईं।
आरोप है कि हाईस्कूल के प्रमाणत्र और आधार कार्ड में उनकी वास्तविक जन्मतिथि 16.09.2001 है, लेकिन उन्होंने हेराफेरी कर आधार कार्ड में अपनी जन्मतिथि को 16.09.1999 करा लिया है। इस मामले में कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने 12 जनवरी को प्रधान सलमा खातून, पति सेराज अहमद, पिता सब्बीर अहमद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 34, 129बी, 419, 420, 467, 468, 471, 504 व 506 के तहत केस दर्ज किया।
प्रधान के ससुर ने आरोप लगाया है कि केस दर्ज करने के सात दिन बाद भी पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं की है। आरोपी सरेराह घूमकर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, इससे कभी कोई अनहोनी हो सकती है।