{"_id":"6824e3bb84893713340b90d4","slug":"pradhans-daughter-in-law-accused-father-in-law-of-sexual-abuse-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-153594-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: प्रधान बहू ने ससुर पर लगाया यौन शोषण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: प्रधान बहू ने ससुर पर लगाया यौन शोषण का आरोप
Thu, 15 May 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 15 May 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। क्षेत्र के एक गांव की प्रधान बहू ने ससुर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर ससुर पर यौन शोषण का केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, महिला ग्राम प्रधान ने ससुर के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि निकाह के समय से ससुर की नियत ठीक नहीं थी। वह अश्लील हरकत करते थे। चुनाव लड़वा कर ग्राम प्रधान बनवाया। इसके बाद से जबरदस्ती करने लगे। पीड़िता का यह भी आरोप है कि एक दिन पति गांव में किसी काम से गए थे, इसी बीच मौका देखकर कमरे में घुस आए तथा जबरदस्ती बेड पर पटक कर कपड़ेे फाड़ दिए।
विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। पति के साथ जब थाने गई तो ससुर पहले से बैठे थे। पुलिस ने प्रार्थनापत्र तो ले लिया, मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई। थक-हार कर पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई, फिर भी न्याय नहीं मिला। इसके बाद कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। कोर्ट के आदेश पर आरोपी ससुर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी ससुर पर यौन उत्पीड़न व मारपीट का केस दर्ज किया गया है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।