{"_id":"61ca00058f87d054f26a947c","slug":"pradhan-warned-not-to-mly-inaugurate-aanganbadi-bhawan-deoria-news-gkp4214723183","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सदर विधायक ने किया आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण तो दे दूंगी त्यागपत्र’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सदर विधायक ने किया आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण तो दे दूंगी त्यागपत्र’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘सदर विधायक ने किया आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण तो दे दूंगी त्यागपत्र’
बैतालपुर ब्लॉक की विशुनपुरा प्रथम ग्राम पंचायत की प्रधान ने बीडीओ को पत्र लिखकर दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
बैतालपुर। बैतालपुर के विशुनपुरा प्रथम गांव में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण विधायक से करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए ग्राम प्रधान इंदु सिंह ने खंड विकास अधिकारी को पत्र लिखकर पद से त्यागपत्र देने की चेतावनी दी है। उनका कहना है आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण पहले ही किया जा चुका है।
बैतालपुर विकास खंड के विशुनपुरा प्रथम गांव की ग्राम प्रधान इंदु सिंह ने पत्र लिखकर बताया है कि बीडीओ सहित ब्लॉक के अन्य कर्मचारियों द्वारा दबाव देकर कहा गया कि ग्राम पंचायत में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन देवरिया सदर विधायक के द्वारा किया जाएगा। इसके लिए आप विधायक के नाम से लोकार्पण शिलापट बनवाकर जल्द से जल्द व्यवस्था कराएं। जबकि पहले से जिलाधिकारी और डीडीओ के नाम का शिलापट लगाकर ग्राम प्रधान की ओर से लोकार्पण कराया जा चुका है। सोमवार को बीडीओ को उन्होंने पत्र लिखकर आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन सदर विधायक से नहीं कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर जबरन विधायक से लोकार्पण कराने की बात आती है तो पद से त्यागपत्र दे दूंगी। उधर, इस संबंध में खंड विकास अधिकारी विनय कुमार द्विवेदी ने कहा आरोप निराधार है। किसी भी प्रकार का दबाव मेरे द्वारा नहीं दिया गया है। अन्य के बारे में कोई जानकारी नहीं है। प्रधान से इस संबंध में बात करूंगा। इस संबंध में सदर विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि शासन से आदेश हुआ तो लोकार्पण मेरे द्वारा किया जाएगा। हमने कोई दबाव नहीं बनाया है। जनप्रतिनिधि होने के नाते लोकार्पण करने का मेरा अधिकार है।