{"_id":"5828a5ff4f1c1b6729b3c4a8","slug":"prabhat-pheri-withdrawn-on-the-eve-of-the-festival-of-lights","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर निकाली प्रभात फेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर निकाली प्रभात फेरी
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
Updated Sun, 13 Nov 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
महिलाएं सड़कों की सफाई की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुनानक जी के प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर सिख समाज के लोगों ने नगर में प्रभातफेरी निकाला। हाथी और झांकी के साथ निकली शोभायात्रा के आगे-आगे समाज की महिलाएं सड़कों की सफाई कर रही थी। पानी से सड़क धोया गया।
प्रभातफेरी गुरुद्वारा से निकलकर जलकल रोड, पोस्टमार्टम चौराहा, कचहरी चौराहा, सिविल लाइंस, डीएम बंगला, नगर पालिका, तहसील रोड, स्टेशन रोड, मोहन रोड, सब्जी मंडी होते हुए देर रात को गुरूद्वारा पहुंचकर समाप्त हुई। गुरु नानकदेव के आदर्श वाक्य सुनाए जा रहे थे। बताया गया कि गुरु नानकदेव ने पृथ्वी पर मानवता का संदेश दिया है। सभी को मिलजुलकर रहने की बात कही है। सोमवार को उनका प्रकाश पर्व है। हम सभी इसको उत्साहपूर्वक मनाएंगे। प्रभातफेरी में ग्रंथी दामोदर सिंह, सुमित कौर, सतपाल सिंह, दयाल सिंह, सीमा कौर समेत समाज के लोग शामिल रहे।
श्री मातेश्वरी सेवा समिति की जानकी देवी की ओर से शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया। अध्यक्ष बैजनाथ सोनी ने बताया कि कई जगहों पर चाय-पानी का इंतजाम कराया गया।