{"_id":"6278049f15e75975d742212d","slug":"prabhari-pracharya-arrested-deoria-news-gkp4361658128","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पीजी कॉलेज का प्रभारी प्राचार्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला पीजी कॉलेज का प्रभारी प्राचार्य गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपी प्राचार्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार। संवाद
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला पीजी कॉलेज का प्रभारी प्राचार्य गिरफ्तार
मुंह छिपाता रहा आरोपी, नवागत प्रभारी प्राचार्य ने दर्ज कराया था मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। छेड़खानी के आरोप में महिला पीजी कॉलेज के हटाए गए प्रभारी प्राचार्य को कोतवाली पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के आवास से एक युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में निकलने का वीडियो वायरल होने के बाद कॉलेज की नवागत प्रभारी प्राचार्य ने शनिवार की देर शाम मुकदमा दर्ज कराया था।
महिला पीजी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य रहे आरोपी राजेश भारती को कोतवाली के एसएसआई बदरूद्दीन खां ने सुबह बस स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी बस में सवार होकर फरार होने की फिराक में था। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस जब जिला अस्पताल मेडिकल के लिए ले गई तो वहां मौजूद कुछ युवक मोबाइल फोन से फोटो खींच रहे थे। इस पर वह मुंह छिपाता रहा। इस मामले की शिकायत कॉलेज की छात्राओं ने विधायक शलभ मणि त्रिपाठी से की थी। उनकी पहल पर इस मामले में कार्रवाई ने गति पकड़ी। नवागत प्रभारी प्राचार्य राखी भारती ने पदभार ग्रहण करने के बाद कोतवाली में तहरीर राजेश भारती पर मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि छेड़खानी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।